विज्ञापन

मेट्रो और रेलवे स्‍टेशन के पास लग्‍जरी फ्लैट्स, सुविधाएं तमाम! 30 अप्रैल तक आवेदन, लॉटरी से होगा आपके नाम! कीमत जान लीजिए

How to Buy Luxury Flats in Lucknow: LDA की योजना के तहत सभी 385 फ्लैट्स के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है. अगर आप भी इच्‍छा रखते हैं तो आपको LDA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्‍ट्रेशन करना होगा.

मेट्रो और रेलवे स्‍टेशन के पास लग्‍जरी फ्लैट्स, सुविधाएं तमाम! 30 अप्रैल तक आवेदन, लॉटरी से होगा आपके नाम! कीमत जान लीजिए
Lucknow Housing Scheme: लखनऊ में शानदार फ्लैट्स हो सकता है आपका, बस करनें होंगा ये 2 काम, आवेदन और आवंटन के बाद भुगतान
Canva (तस्‍वीर सांकेतिक है)

LDA Premium Flats in Ashbagh Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्राइम लोकेशन पर घर खरीदने का मौका है. रेलवे स्‍टेशन कुछ ही दूरी पर, मेट्रो स्‍टेशन भी पास में. हरे-भरे पेड़, स्‍वीमिंग पूल, क्लब हाउस, बच्‍चों के खेलने के लिए पर्याप्‍त जगह, पार्किंग, पावर बैकअप और भी तमाम सुविधाएं.  ये सबकुछ होगा ऐशबाग में बन रहे LDA यानी लखनऊ विकास प्राधिकरण के इस महत्‍वाकांक्षी प्रोजेक्‍ट- 'ऐशबाग स्‍क्‍वायर अपार्टमेंट' में. अगर आप भी ऐसी ही लोकेशन और ऐसी ही सुविधाओं वाला फ्लैट ढूंढ रहे थे तो आपकी तलाश यहां पूरी हो सकती है. इस प्रोजेक्‍ट में अपने घर की चाहत है तो आप 30 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं. पूरी प्रक्रिया भी बताएं, सबसे पहले चलिए, जान लेते हैं प्रोजेक्‍ट के बारे में. 

प्राइम लोकेशन, 384 प्रीमियम फ्लैट्स

LDA के अपर सचिव सीपी त्रिपाठी के मुताबिक, ऐशबाग स्क्वायर अपार्टमेंट लखनऊ के पुराने औद्योगिक क्षेत्र ऐशबाग में मिल रोड पर विकसित किया जा रहा है. ये क्षेत्र शहर के प्रमुख इलाकों से जुड़ा हुआ है और शानदार कनेक्टिविटी वाला इलाका है. इस प्रोजेक्ट के पास ही चारबाग रेलवे स्टेशन और मेट्रो स्टेशन भी पास है. इसके साथ ही यहां पास में नाका, आलमबाग, अमीनाबाद जैसे महत्वपूर्ण बाजार स्थित हैं. ऐसे प्राइम लोकेशन पर भला कौन नहीं चाहेगा कि अपना एक घर हो.  

  • 'ऐशबाग स्‍क्‍वायर अपार्टमेंट' में कुल 384 प्रीमियम फ्लैट्स बनाए जा रहे हैं, इनका एरिया 1900 वर्गफीट होगा. शहर के बीचोंबीच होने के कारण इनकी मांग काफी ज्‍यादा है.
  • करीब 17,910 वर्गमीटर क्षेत्रफल में बनने वाले इस प्रोजेक्ट में कुल चार टावर होंगे. हर टावर 27 मंजिला होगा. सभी फ्लैट्स 3 BHK के साथ सर्वेंट रूम की सुविधा वाले होंगे. 
  • ये फ्लैट आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे, जिनमें स्वीमिंग पूल, क्लब हाउस, पार्क और ग्रीन एरिया, बच्चों के लिए प्ले एरिया, पावर बैकअप और पार्किंग सुविधा रहेगी. 
  • सोसाइटी में जो लोग रहेंगे, उनकी रोजमर्रा की जरूरतों को ध्‍यान में रखते हुए परिसर में कमर्शियल दुकानें भी बनवाई जाएंगी.  
Latest and Breaking News on NDTV

ऑनलाइन रजिस्‍ट्रेशन, लॉटरी से होगा आवंटन 

LDA की योजना के तहत सभी 385 फ्लैट्स के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है. अगर आप भी इच्‍छा रखते हैं तो आपको LDA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्‍ट्रेशन करना होगा. इसके लिए फ्लैट की अनुमानित कीमत का 5% चार्ज जमा करना होगा. हालांकि आरक्षित वर्ग के लिए चार्ज केवल 2.5% रखा गया है.  

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि फ्लैट्स के आवंटन की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी. आवंटन लॉटरी सिस्टम के माध्यम से किया जाएगा. इससे सभी आवेदकों को समान अवसर मिलेगा और किसी प्रकार की गड़बड़ी की आशंक नहीं रहेगी.

अब कीमत भी जान लीजिए 

इन प्रीमियम फ्लैट्स की शुरुआती कीमत 1.11 करोड़ रुपये के करीब रखी गई है. अगर आपके नाम आवंटन होता है तो आपको 3 साल यानी 36 महीनों की आसान किश्तों में भुगतान करने की सुविधा दी जाएगी, जिससे मिडिल क्‍लास के लिए भी इसे खरीदना आसान हो सकेगा. प्राधिकरण ने इस प्रोजेक्ट को तीन साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा है. वहीं, 5 साल के भीतर सभी खरीदारों को फ्लैट देने की योजना है. 

ये भी पढ़ें: New Labour Law: 1 घंटे के काम पर मिलेगा 2 घंटे का पैसा, अब ओवरटाइम पर सीधे 'डबल सैलरी'! जानें क्या हैं नियम

New Labour Law: 1 घंटे के काम पर मिलेगा 2 घंटे का पैसा, अब ओवरटाइम पर सीधे 'डबल सैलरी'! जानें क्या हैं नियम

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com