विज्ञापन

JP Morgan Case: जेपी मॉर्गन ही नहीं सेक्सुअल हैरेसमेंट मामले में फंसी ये बड़ी कंपनियां

JP Morgan Chase Case: जेपी मॉर्गन मामले में अब कानूनी लड़ाई शुरू हो चुकी है. अगर ये आरोप ठीक पाए जाते हैं, तो ये बैंकिंग इतिहास के सबसे बड़े स्कैंडल्स में से एक होगा.

JP Morgan Case: जेपी मॉर्गन ही नहीं सेक्सुअल हैरेसमेंट मामले में फंसी ये बड़ी कंपनियां

JP Morgan Case: दिग्गज इन्वेस्टमेंट बैंक जेपी मॉर्गन (JPMorgan Chase) की एक सीनियर महिला एग्जीक्यूटिव पर लगे सेक्शुअल फेवर के आरोपों ने दुनिया भर के बिजनेस जगत को चौंका दिया है. दरअसल जेपी मॉर्गन की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर लोर्ना हाजदिनी पर उनके ही एक एक्स जूनियर सहयोगी ने न्यूयॉर्क की अदालत में मुकदमा दर्ज किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि लोर्ना ने उन्हें रोहिप्नोल और वियाग्रा जैसे ड्रग्स दिए और उनके मना करने पर भी शारीरिक संबंध बनाए. इतना ही नहीं, मुकदमे में दावा किया है कि लोर्ना ने उन्हें धमकी दी कि अगर उन्होंने उनकी मांग नहीं मानी तो उनका बोनस रोक दिया जाएगा और करियर बर्बाद कर दिया जाएगा. 

हालांकि, जेपी मॉर्गन ने इन सभी आरोपों को साफ तौर पर नकार दिया है. बैंक का कहना है कि ये आरोप बेबुनियाद हैं और उनकी जांच में भी इन दावों के सही होने का कोई सबूत नहीं मिला है.

ये समस्या सिर्फ जेपी मॉर्गन की ही नहीं है. कई बड़ी कंपनियों में भी काम की जगह पर यौन शोषण के मामले सामने आए हैं. पहले भी कई मशहूर कंपनियां ऐसे आरोपों में फंस चुकी हैं. 

ये भी पढ़ें- 1,669 से बढ़कर 3,100 रुपये हुए कमर्शियल सिलेंडर के दाम! व्‍यापारी हुए परेशान तो क्‍या बोली कंपनी?

फॉक्स न्यूज

फॉक्स न्यूज के चेयरमैन रोजर आइल्स पर कई महिला एंकरों ने गंभीर आरोप लगाए थेब. उनका कहना था कि आइल्स अपनी ताकत का गलत इस्तेमाल करते थे. कहते थे कि अगर वो उनकी बात नहीं मानेंगी तो उनका करियर खत्म कर दिया जाएगा. पूरा मामला सामने आने के बाद आइल्स को पद छोड़ना पड़ा.

उबर

साल 2017 में उबर के इंजीनियर सुसान फाउलर ने बहुत बड़ा खुलासा किया था. मैनेजर्स के सेक्शुअल एडवांस और शिकायत करने पर प्रमोशन रोकने के आरोपों के बाद उबर में हड़कंप मच गया था. जांच के बाद 20 से ज्यादा कर्मचारियों को निकाला गया.

कौन हैं लोर्ना हाजदिनी

लोर्ना हजदिनी एक फाइनेंस प्रोफेशनल हैं. उन्होंने न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी (NYU) के स्टर्न स्कूल ऑफ बिजनेस से फाइनेंस और स्टैटिस्टिक्स में ग्रेजुएशन किया है. उन्हें जेपी मॉर्गन में करीब 15 साल का काम करने का अनुभव है. 37 साल की लोर्ना हजदिनी इस समय जेपी मॉर्गन में लीवरेज्ड फाइनेंस डिवीजन में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद पर काम कर रही हैं. इसके अलावा उन्होंने हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से प्राइवेट इक्विटी और वेंचर कैपिटल से जुड़ा एग्जीक्यूटिव कोर्स भी किया है.

ऐसे मामलों से कंपनियों की साख तो गिरती ही है, साथ ही कर्मचारी अनसेफ फील करने लगते हैं. जेपी मॉर्गन मामले में अब कानूनी लड़ाई शुरू हो चुकी है. अगर ये आरोप ठीक पाए जाते हैं, तो ये बैंकिंग इतिहास के सबसे बड़े स्कैंडल्स में से एक होगा.

ये भी पढ़ें: जब स्‍टीव जॉब्‍स ने Apple CEO पद के लिए बढ़ाया था टिम कुक का नाम... वायरल हुए त्‍यागपत्र में भावुक मैसेज

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com