विज्ञापन

JPMorgan Case: 'आज रात मेरी बात नहीं मानी तो...', जेपी मॉर्गन मामले में सामने आए ये बड़े आरोप

JPMorgan Case: शिकायतकर्ता का आरोप है कि हाजदिनी ने काम की जगह पर निजी संबंध बनाने का दबाव डाला. जब शिकायतकर्ता ने बाहर जाने से मना किया, तो हाजदिनी ने उसे धमकाया और कहा कि अगर उसने उसकी बात नहीं मानी तो उसका करियर खराब कर दिया जाएगा. 

JPMorgan Case: 'आज रात मेरी बात नहीं मानी तो...', जेपी मॉर्गन मामले में सामने आए ये बड़े आरोप

JPMorgan Case: दिग्गज इन्वेस्टमेंट बैंक जेपी मॉर्गन (JPMorgan Chase) की एक सीनियर महिला एग्जीक्यूटिव पर लगे सेक्शुअल फेवर के आरोपों ने दुनिया भर के बिजनेस जगत को चौंका दिया है. दरअसल जेपी मॉर्गन की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर लोर्ना हाजदिनी पर उनके ही एक एक्स जूनियर सहयोगी ने न्यूयॉर्क की अदालत में मुकदमा दर्ज किया है

मुकदमे के अनुसार लोर्ना हाजदिनी ने शिकायतकर्ता को बार‑बार गलत यौन प्रस्ताव दिए, उन्हें धमकाया और नस्लीय टिप्पणी की. शिकायत में ये भी कहा गया कि उन्होंने अपने पद का गलत फायदा उठाकर कर्मचारी को डराने और उसके करियर को खत्म करने की धमकी दी. इस खबर में आपको बताते हैं कि शिकायतकर्ता की तरफ से क्या आरोप लगाए गए हैं.

'बकवास रोना बंद करो'

मुकदमे के अनुसार, हाजदिनी ने शिकायतकर्ता की पत्नी के बारे में अपमानजनक बातें कहीं. विरोध करने पर भी उसने कथित तौर पर गलत और जबरन हरकतें कीं. धमकाते हुए कहा कि 'ये बेकार का रोना बंद करो. तुम्हें क्या लगता है, कोई तुम्हारी बात पर भरोसा करेगा? तुम खुद को बहुत बड़ा समझते हो, लेकिन मेरे सामने कुछ भी नहीं हो.'

करियर को खत्म करने की धमकी

मुकदमे में बड़ा आरोप ये है कि हाजदिनी ने शिकायतकर्ता पर एक वर्क इवेंट के दौरान अपने यौन प्रस्तावों को मानने के लिए दबाव डाला. ना मानने पर करियर को खत्म करने की धमकी दी. शिकायत के अनुसार, हाजदिनी ने धमकी दी कि अगर उसने उसकी इच्छाएं पूरी नहीं कीं तो इसके गंभीर परिणाम होंगे. लोर्ना हाजदिनी ने कहा, "अगर तुमने आज रात मेरी बातें नहीं मानीं, तो मैं तुम्हारे प्रमोशन में रोड़ा अटका दूंगी."

ये भी पढ़ें- JP Morgan Case: जेपी मॉर्गन ही नहीं सेक्सुअल हैरेसमेंट मामले में फंसी ये बड़ी कंपनियां

नस्लीय टिप्पणियां

यौन उत्पीड़न के आरोपों के अलावा, इस केस में नस्लीय टिप्पणियों की बात भी सामने आई है. शिकायतकर्ता का कहना है कि ये बातें उसे बहुत बुरी और अपमानजनक लगती थीं.

कार्यस्थल पर निजी संबंध बनाने का आरोप

शिकायतकर्ता का आरोप है कि हाजदिनी ने काम की जगह पर निजी संबंध बनाने का दबाव डाला. जब शिकायतकर्ता ने बाहर जाने से मना किया, तो हाजदिनी ने उसे धमकाया और कहा कि अगर उसने उसकी बात नहीं मानी तो उसका करियर खराब कर दिया जाएगा. 

बैंक ने आरोपों को नकारा

जेपी मॉर्गन ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा है कि उनकी जांच में आरोपों में कोई दम नहीं मिला. बैंक के प्रतिनिधि के अनुसार, शिकायतकर्ता ने जांच में सहयोग करने और सबूत देने से इनकार कर दिया था. इस विवाद के बाद, हाजदिनी ने अपने लिंक्डइन प्रोफाइल को डिएक्टिवेट कर दिया है.

ये भी पढ़ें- मिस्ड कॉल से आया प्लान, भारतीय इंजीनियर अपूर्व श्रीवास्तव ने खड़ा किया $1 बिलियन का AI स्टार्टअप

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com