विज्ञापन
This Article is From Apr 28, 2025

बिजली और विनिर्माण सेक्टर के दम पर औद्योगिक उत्पादन मार्च में तीन प्रतिशत बढ़ा

देश की अर्थव्यवस्था ने मार्च 2025 में मजबूत प्रदर्शन किया, जिसका सबसे बड़ा श्रेय बिजली उत्पादन में हुई 6.3% की शानदार वृद्धि को जाता है. सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, इस बढ़ोतरी ने औद्योगिक उत्पादन सूचकांक को 3% की वृद्धि दिलाई.

बिजली और विनिर्माण सेक्टर के दम पर औद्योगिक उत्पादन मार्च में तीन प्रतिशत बढ़ा
मार्च 2025 में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर ने दमदार प्रदर्शन

मार्च 2025 में देश की अर्थव्यवस्था ने मजबूत प्रदर्शन किया है. बिजली उत्पादन में तेज बढ़ोतरी के दम पर देश के औद्योगिक उत्पादन तीन प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई. यह जानकारी सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों में दी गई है. मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, मार्च में बिजली उत्पादन में 6.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि खनन क्षेत्र के उत्पादन में मामूली 0.4 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है. औद्योगिक उत्पादन सूचकांक में 77 प्रतिशत से अधिक की हिस्सेदारी रखने वाले मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में तीन प्रतिशत की वृद्धि रही.

मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में दमदार प्रदर्शन

मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के 23 में से 13 औद्योगिक समूहों में मार्च में वृद्धि दर्ज की गई है, जबकि अन्य में गिरावट रही. इस सेक्टर की वृद्धि में सबसे अधिक योगदान देने वाले तीन सेगमेंट बेसिक मेटल की मैन्युफैक्चरिंग (6.9 प्रतिशत), मोटर वाहनों, ट्रेलर्स और सेमी-ट्रेलर्स की मैन्युफैक्चरिंग (10.3 प्रतिशत) और इलेक्ट्रिक उपकरणों की मैन्युफैक्चरिंग (15.7 प्रतिशत) रहे.
इसके अलावा फैक्ट्रियों में उपयोग होने वाले कैपिटल गुड्स के उत्पादन में मार्च में 2.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. इस सेगमेंट में वृद्धि दिखाती है कि अर्थव्यवस्था में निवेश बढ़ रहा है. इसका रोजगार और आय पर प्रत्यक्ष तौर पर असर होता है.

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स की मांग में तेजी 

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स जैसे इलेक्ट्रॉनिक्स गुड्स, रेफ्रिजरेटर्स और टीवी के उत्पादन में 6.6 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. यह दिखाता है कि लोगों की आय में इजाफा हो रहा है और कंज्यूमर प्रोडक्ट्स की मांग में तेजी बनी हुई है. राजमार्गों, रेलवे और बंदरगाहों के क्षेत्रों में लागू की जा रही बड़ी सरकारी परियोजनाओं के कारण इन्फ्रास्ट्रक्चर सेक्टर ने 8.8 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि दर्ज की. मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में वृद्धि होना अर्थव्यवस्था के लिए काफी अच्छा माना जाता है, क्योंकि यह देश के विश्वविद्यालयों और इंजीनियरिंग संस्थानों से निकलने वाले युवा स्नातकों को गुणवत्तापूर्ण नौकरियां प्रदान करता है. आधिकारिक बयान में कहा गया है कि उपयोग आधारित वर्गीकरण के आधार पर मार्च महीने में आईआईपी की वृद्धि में शीर्ष तीन सकारात्मक योगदानकर्ता इन्फ्रास्ट्रक्चर, प्राथमिक वस्तुएं और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स थे.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
IANS
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Industrial Production, Power And Manufacturing Sectors, Index Of Industrial Production (IIP)
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com