विज्ञापन

गुवाहाटी एयरपोर्ट का नया टर्मिनल शुरू, क्षमता बढ़कर 13.1 मिलियन हुई

एयरपोर्ट के विस्तार से ना केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि व्यापार और लॉजिस्टिक्स के क्षेत्र में भी नए अवसर पैदा होंगे.

गुवाहाटी एयरपोर्ट का नया टर्मिनल शुरू, क्षमता बढ़कर 13.1 मिलियन हुई

असम और पूरे उत्तर-पूर्व के लिए आज का दिन खास रहा. गोपीनाथ बारदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (LGBIA) के नए टर्मिनल से कमर्शियल ऑपरेशन शुरू हो गया. पीएम मोदी के 20 दिसंबर 2025 को उद्घाटन किए जाने के बाद, इस टर्मिनल को रिकॉर्ड समय में पूरा किया गया. इसके साथ ही देश के 10वें सबसे बिजी हवाई अड्डे के रूप में पहचाने जाने वाले गुवाहाटी एयरपोर्ट की कैपेसिटी अब बढ़कर 13.1 मिलियन यात्री प्रति साल हो गई है. इस खास मौके पर असम के सीएम हिमंत विश्व शर्मा और अदाणी एयरपोर्ट्स के डायरेक्टर जीत अदाणी मौजूद रहे.

Guwahati Airport new terminal

Guwahati Airport new terminal

यह विस्तार असम की कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा. अभी की बात करें तो यहां से 21 डॉमेस्टिक और 3 इंटरनेशनल रूट पर फ्लाइट उड़ान भर रही हैं. 

एयरपोर्ट की खास बातें

इस टर्मिनल की सबसे बड़ी खासियत इसका स्वदेशी डिजाइन है. असम की सांस्कृतिक पहचान कपौ फूल और भोलूका बांस के साथ-साथ अरुणाचल प्रदेश की अपातानी बांस परंपराओं को बखूबी उकेरा गया है. यात्री जैसे ही टर्मिनल में एंट्री करते हैं, उन्हें मॉडर्न फैसिलिटी के साथ उत्तर-पूर्व की शानदार विरासत का अनुभव होता है.

Guwahati Airport new terminal

Guwahati Airport new terminal

नए टर्मिनल पर शिफ्ट होने का प्रोसेस बड़ी प्लानिंग के साथ किया गया है. शुरुआत से पहले चेक-इन काउंटर, बैगेज हैंडलिंग सिस्टम, सेफ्टी चेक और एयरक्राफ्ट टर्नअराउंड के कई फेज में लाइव ट्रायल किए गए. सिस्टम वैलिडेशन के बाद ही इसे जनता के लिए खोला गया है, जिससे यात्रियों को किसी भी तरह की समस्या का सामना ना करना पड़े.
Guwahati Airport new terminal

Guwahati Airport new terminal

विकास को मिलेगी नई गति

इस विस्तार से ना केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि व्यापार और लॉजिस्टिक्स के क्षेत्र में भी नए अवसर पैदा होंगे. गुवाहाटी अब एक्ट ईस्ट नीति के तहत एक बड़ा केंद्र बनकर उभर रहा है, जो भारत को पड़ोसी देशों से जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगा.

(Disclaimer: New Delhi Television is a subsidiary of AMG Media Networks Limited, an Adani Group Company.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com