विज्ञापन

ESIC ने कर्मचारियों के लिए सामाजिक सुरक्षा राशि बढ़ाई, अब इस मद में 5,000 रुपये ज्‍यादा मिलेंगे

ESIC ने बीमित कर्मचारियों के अंत्येष्टि खर्च की सहायता राशि 15,000 रुपये से बढ़ाकर 20,000 रुपये कर दी है. AINPSEF ने इस फैसले का स्‍वागत किया है. जानिए नई राशि कब से लागू होगी.

ESIC ने कर्मचारियों के लिए सामाजिक सुरक्षा राशि बढ़ाई, अब इस मद में 5,000 रुपये ज्‍यादा मिलेंगे
श्रम मंत्रालय ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स

सरकार ने ESIC यानी कर्मचारी राज्य बीमा निगम से जुड़े कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए सहायता राशि में बढ़ोतरी की  है. कर्मचारी की मृत्यु होने पर अंत्येष्टि खर्च के लिए मिलने वाली सहायता राशि 15,000 रुपये से से बढ़ाकर 20,000 रुपये कर दिया गया है. यानी अब पाात्र कर्मचारियों को पहले के मुकाबले 5,000 रुपये ज्यादा मिलेंगे.

श्रम और रोजगार मंत्रालय की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, बढ़ी हुई राशि 8 मई 2026 से प्रभावी मानी जाएगी. इस संबंध में इसी अक्टूबर के महीने में हाल ही में भारतीय गजट में अधिसूचना प्रकाशित की गई. इसमें सामाजिक सुरक्षा संहिता, 2020 और सामाजिक सुरक्षा (केंद्रीय) नियम, 2026 के प्रावधानों का उल्लेख किया गया है.

ESIC Funeral Expenses- 33 फीसदी बढ़ाई गई राशि

नई व्यवस्था के तहत अंत्येष्टि खर्च के लिए मिलने वाली सहायता में करीब 33.3% की बढ़ोतरी की गई है. पहले इसके तहत 15 हजार रुपये दिए जाते थे, अब 5 हजार रुपये बढ़ाकर यानी 20 हजार रुपये दिए जाएंगे. 

ये सहायता बीमित कर्मचारी की मृत्यु के बाद अंतिम संस्कार से जुड़े खर्चों में परिवार को आर्थिक मदद देने के लिए है. ऐसे समय में परिवार को कई तरह के खर्चों का सामना करना पड़ता है. सहायता राशि बढ़ने से पात्र लाभार्थियों को कुछ अतिरिक्त आर्थिक राहत मिलेगी.

श्रम मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने 7 अक्टूबर 2026 को इस संबंध में अधिसूचना जारी की. अधिसूचना के मुताबिक, संशोधित राशि 8 मई 2026 से प्रभावी होगी.

Latest and Breaking News on NDTV

AINPSEF ने फैसले का स्वागत किया

ऑल इंडिया एनपीएस एम्प्लॉइज फेडरेशन (AINPSEF) ने अंत्येष्टि खर्च की सहायता राशि बढ़ाने के फैसले का स्वागत किया है. फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजीत सिंह पटेल ने इसे कर्मचारी कल्याण और सामाजिक सुरक्षा की दिशा में उठाया गया कदम बताया.

फेडरेशन ने अपने सदस्यों और अन्य संबंधित पक्षों से अपील की है कि बढ़ी हुई सहायता की जानकारी कर्मचारियों तक पहुंचाई जाए, ताकि जरूरत पड़ने पर पात्र परिवार इसका लाभ लेने की प्रक्रिया समझ सकें.

ESIC के तहत मिलने वाली अंत्येष्टि सहायता का उद्देश्य बीमित कर्मचारी की मृत्यु के बाद अंतिम संस्कार के खर्च में आर्थिक मदद देना है. 

यह भी पढ़ें | क्या है ESIC? कौन करवा सकता है हेल्थ स्कीम में इलाज... आ गया नया नियम

यह भी पढ़ें | ESIC आधार सीडिंग का नया नियम हुआ लागू, जानिए कैसे 2 मिनट में घर बैठे ऑनलाइन करें लिंक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ESIC, ESIC Employees State Insurance Corporation, ESIC Eligibility, Funeral Expenses, Employee Death Policy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com