Real Estate Property Sell/Celebrity Transactions News: मुंबई के पॉश इलाके महालक्ष्मी में बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन ने अपनी लग्जरी डुप्लेक्स प्रॉपर्टी बेच दी है. 2,249 वर्ग फीट में बना ये ड्युप्लेक्स अपार्टमेंट प्रीमियम लोकेशन और शानदार व्यू के लिए जाना जाता है. ये सौदा हुआ है, करीब 14.5 करोड़ में और इसे खरीदा है, बेन कैपिटल प्राइवेट इक्विटी में पार्टनर ऋषि मंडावत और स्मिता मेहता ने. रियल एस्टेट डेटा एनालिटिक्स कंपनी Zapkey ने इस रियल एस्टेट डील के डॉक्युमेंट्स रिव्यू कर बताया है कि ये डील हाल ही में, बीते 12 फरवरी को हुई है. बॉलीवडु के बिग B कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन को इस प्रॉपर्टी सेल से भले ही 14.5 करोड़ रुपये की आय हुई हो, लेकिन इसके बावजूद ये घाटे का सौदा बताया जा रहा है.
14.5 करोड़ की डील, फिर भी घाटे का सौदा?
आप सोचेंगे कि ये घाटे का सौदा कैसे हुआ! रिपेार्ट्स के अनुसार, ये ड्युप्लेक्स अपार्टमेंट 14.5 करोड़ में बिका, लेकिन सरकारी रेट के अनुसार, इसकी वैल्यू करीब 15 करोड़ रुपये होती है. यानी कि इसकी सेल प्राइस, सरकारी रेट से 46 लाख रुपये कम है. प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्युमेंट्स के मुताबिक ये सौदा करीब 64,473 रुपये/वर्गफीट के हिसाब से हुई है.

जानिए क्यों खास है लग्जरी ड्युप्लेक्स अपार्टमेंट
अभिषेक बच्चन ने जो ड्युप्लेक्स अपार्टमेंट बेचा, वो महालक्ष्मी में स्थित है, जो कि मुंबई का पॉश इलाका है और काफी महंगा भी है. ये गोदरेज के प्लेनेट प्रोजेक्ट का हिस्सा है, जिसमें 5 टावर बने हैं. इनमें 300 से ज्यादा 2BHK, 3BHK और 5BHK अपार्टमेंट्स बने हैं.
अभिषेक ने जो ड्युप्लेक्स बेचा, वो इसके टावर 4 की 40वीं और 41वीं मंजिल पर है. इसमें फ्लैट नंबर 4001 और 4101 शामिल हैं. इस डील को लेकर अभिषेक बच्चन की ओर से कोई बयान नहीं आया है, जबकि Zapkey ने इस डील की समीक्षा कर सोशल मीडिया पर जानकारी शेयर की है.

प्लेनेट गोदरेज के अपार्टमेंट्स शानदार व्यू के लिए जाने जाते हैं
Photo Credit: godrejproperties.com/mumbai/residential/godrej-planet
ये भी पढ़ें: 'किरन, तुम मेरी ताकत, सबसे अच्छी दोस्त', शादी की 50वीं सालगिरह पर अनिल अग्रवाल की भावुक पोस्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं