विज्ञापन

Bank Holidays 2026: इस हफ्ते कई दिनों तक बंद रहेंगे बैंक, आपके शहर में कब-कब रहेगी छुट्टी, चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Bank Holidays In March 2026: अगर आपको मार्च में बैंक से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं तो घर से निकलने से पहले बैंक हॉलिडे लिस्ट जरूर चेक कर लें. बैंक ब्रांच जाने से पहले यह देख लेना जरूरी है कि आपके शहर में बैंक खुले हैं या नहीं.

Bank Holidays 2026: इस हफ्ते कई दिनों तक बंद रहेंगे बैंक, आपके शहर में कब-कब रहेगी छुट्टी, चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट
RBI Bank Holidays List March 2026: मार्च के इस हफ्ते में कई त्योहार पड़ रहे हैं, जिसकी वजह से अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं.
नई दिल्ली:

Bank Holiday in March 2025: अगर आप इस हफ्ते बैंक जाने का प्लान बना रहे हैं तो पहले बैंक हॉलिडे लिस्ट जरूर चेक कर लें. मार्च में नवरात्र, ईद, राम नवमी और महावीर जयंती जैसे कई बड़े त्योहार पड़ रहे हैं. इसी वजह से देश के अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग दिनों पर बैंक बंद रहेंगे. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक पूरे देश में एक साथ छुट्टी नहीं होती, बल्कि कई छुट्टियां राज्य के हिसाब से होती हैं. ऐसे में बैंक ब्रांच जाने से पहले यह देख लेना जरूरी है कि आपके शहर में बैंक खुले हैं या नहीं.

आज यानी 17 मार्च से लेकर इस पूरे हफ्ते देश के अलग-अलग हिस्सों में बैंक कई दिनों तक बंद रहेंगे.यहां हम आपको इस हफ्ते और आने वाले दिनों के लिए बैंकों की पूरी हॉलिडे लिस्ट के बारे में बताने जा रहे हैं , ताकि आपको किसी परेशानी का सामना न करना पड़े.

क्या आज,17 मार्च को बैंक खुले हैं या बंद?

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI)की बैंक हॉलिडे लिस्ट के अनुसार आज मंगलवार, 17 मार्च को शब-ए-कद्र के मौके पर देश के कुछ हिस्सों में बैंक बंद रहेंगे. RBI  के कैलेंडर के अनुसार, आज मुख्य रूप से जम्मू और श्रीनगर में बैंक ब्रांच बंद रहेंगी. हालांकि बाकी राज्यों में बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे और कामकाज जारी रहेगा.

इस हफ्ते कब-कब और कहां बंद रहेंगे बैंक?

इस पूरे हफ्ते अलग-अलग राज्यों में त्योहारों के कारण कामकाज प्रभावित रहेगा. चलित जान लेते हैं देश के अलग-अलग जगहों पर किस-किस तारीख को बैंक बंद रहेंगे. 

  • 19 मार्च (गुरुवार): गुड़ी पड़वा, उगाड़ी, तेलुगु नववर्ष और नवरात्रि के पहले दिन के मौके पर महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, गोवा, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और मणिपुर में बैंक बंद रहेंगे. बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, मुंबई और नागपुर जैसे शहरों में छुट्टी रहेगी.
  • 20 मार्च (शुक्रवार): ईद-उल-फितर और जमात-उल-विदा के कारण जम्मू-कश्मीर, केरल और आंध्र प्रदेश (कोच्चि, त्रिवेंद्रम, श्रीनगर) में बैंक बंद रहेंगे.
  • 21 मार्च (शनिवार): ईद-उल-फितर और सरहुल के मौके पर देश के लगभग सभी बड़े राज्यों (जैसे यूपी, दिल्ली, बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र, एमपी, बंगाल आदि) में बैंकों का अवकाश रहेगा. हालांकि, कोच्चि, शिमला और तिरुवनंतपुरम में इस दिन बैंक खुले रह सकते हैं.
  • 22 मार्च (रविवार): वीकेंड होने के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.

क्या 21 मार्च शनिवार को बैंक खुलेंगे?

RBI के नियम के मुताबिक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं. मार्च में 21 मार्च तीसरा शनिवार है, इसलिए इस दिन देशभर में बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे और कामकाज जारी रहेगा.

मार्च के आखिरी दिनों में भी रहेंगी बैंक की छुट्टियां

मार्च के आखिरी हफ्ते में भी राम नवमी और महावीर जयंती जैसे कई बड़े त्योहारों के कारण अलग-अलग शहरों में बैंक बंद रहने वाले हैं.

  • 26 मार्च: राम नवमी के चलते यूपी, राजस्थान, महाराष्ट्र, एमपी और दिल्ली समेत कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे.
  • 27 मार्च: राम नवमी (चैते दशैं) के चलते में बिहार, ओडिशा और सिक्किम जैसे राज्यों में भी छुट्टी रहेगी.
  • 28 मार्च: महीने का चौथा शनिवार होने के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे.
  • 29 मार्च: रविवार को वीकेंड के चलते देशभर में बैंक बंद रहेंगे.
  • 31 मार्च: महावीर जयंती के कारण गुजरात, कर्नाटक, दिल्ली, यूपी, महाराष्ट्र और बिहार समेत कई राज्यों में बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी.

बैंक बंद रहने पर कौन-कौन सी सर्विस चालू रहेंगी

बैंक ब्रांच बंद होने के बावजूद डिजिटल बैंकिंग सेवाएं हमेशा की तरह  24x7 चालू रहेंगी.आप पैसे भेजने या बिल पेमेंट के लिए  यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और एटीएम (ATM) से कैश निकाल सकते हैं और बैलेंस चेक कर सकते हैं. हालांकि चेक क्लियरिंग, कैश जमा,  डिमांड ड्राफ्ट और केवाईसी (KYC)  जैसे काम के लिए आपको बैंक ब्रांच ही जाना होगा.इन कामों के लिए आपको बैंक खुलने का इंतजार करना होगा.

बैंक जाने से पहले जरूर देखें छुट्टियों की लिस्ट

अगर आपको मार्च में बैंक से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं तो घर से निकलने से पहले बैंक हॉलिडे लिस्ट जरूर चेक कर लें. इससे आपका समय भी बचेगा और बैंक बंद होने की वजह से किसी परेशानी का सामना भी नहीं करना पड़ेगा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com