विज्ञापन

Top Share Picks: अदाणी ग्रुप के इस शेयर ने कर दिया कमाल, निवेशकों को 1 महीने में दे डाला 26% का रिटर्न

Top Share Picks Adani Ports: अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (APSEZ) ने FY26 के नतीजों में दमदार प्रदर्शन किया. वित्त वर्ष 2026 में कंपनी की ग्रोथ की रफ्तार तेज रही. फाइनेंशियल ईयर 2026 में कंपनी का रेवेन्यू 25% बढ़कर ₹38,736 करोड़ हो गया.

Top Share Picks: अदाणी ग्रुप के इस शेयर ने कर दिया कमाल, निवेशकों को 1 महीने में दे डाला 26% का रिटर्न

Top Share Picks Adani Ports: ग्लोबल टेंशन के बीच अदाणी कंपनी के एक शेयर ने धूम मचाई हुई है. एक महीने की रिटर्न की बात करें तो वो करीब 26% का रहा है. हम बात कर रहे हैं अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports and Special Economic Zone Ld) की. अभी के समय में इस शेयर की कीमत 1,742.20 रुपये है. 6 मई के दिन शेयर में 17.20 अंकों की बढ़त आई है. 

पिछले एक महीने के आंकड़े

अदाणी पोर्ट्स के एक महीनों के आंकड़े अपने सेक्टर में मजबूती की गवाही दे रहे हैं. निवेशकों का भरोसा लगातार कंपनी पर कायम है, नतीजन पिछले 5 दिन में जहां इस शेयर में करीब 7 फीसदी की तेजी आई है. वहीं एक महीने में 26 फीसदी तेजी के साथ 361.20 अंकों की बढ़त बनाई है. P/E रेश्यो की बात करें तो पिछले एक महीने का रेश्यो 29.92 का है. P/E रेश्यो ये दिखाता है कि निवेशक किसी कंपनी के ₹1 के मुनाफे के बदले कितना दाम देने को तैयार हैं.

क्यों अदाणी पोर्ट्स आगे?

  • चौथी तिमाही के शानदार नतीजे
  • कार्गो वॉल्यूम में कमाल की ग्रोथ
  • ब्रोकरेज हाउस का बाय कॉल
  • लॉजिस्टिक्स और मरीन बिजनेस का तेजी से विस्तार

चौथी तिमाही के शानदार नतीजे

अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (APSEZ) ने FY26 के नतीजों में दमदार प्रदर्शन किया. वित्त वर्ष 2026 में कंपनी की ग्रोथ की रफ्तार तेज रही. फाइनेंशियल ईयर 2026 में कंपनी का रेवेन्यू 25% बढ़कर ₹38,736 करोड़ हो गया, जो कि ₹38,000 करोड़ की शुरुआती गाइडेंस से भी ज्यादा है. वहीं कंपनी का EBITDA भी 20% बढ़कर ₹22,851 करोड़ पर पहुंच गया, जो कंपनी के तय किए गए रेंज से भी आगे रहा. कंपनी के मुनाफे में आई इस बढ़त ने निवेशकों का भरोसा और मजबूत किया है.

ये भी पढ़ें- Gold-Silver Prices: दिल्ली से लेकर मुंबई बढ़ गए सोने-चांदी के दाम, खरीदने से पहले जान लें अपने शहर की कीमतें

कार्गो वॉल्यूम में कमाल की ग्रोथ

इस साल अदाणी पोर्ट्स ने एक बड़ा माइलस्टोन हासिल किया है. कंपनी ने पहली बार एक साल में 500 मिलियन मेट्रिक टन से ज्यादा पोर्ट कार्गो हैंडल किया, जो इसकी ऑपरेशनल क्षमता और बढ़ते बिजनेस को दिखाता है.

ब्रोकरेज हाउस का बाय कॉल

ब्रोकरेज फर्मों के अनुसार शेयर (Adani Ports and Special Economic Zone Ld) में आगे बढ़ने की अच्छी गुंजाइश है. Nomura ने इसे खरीदने की सलाह दी है और कहा है कि इसका दाम करीब 1,930 रुपये तक जा सकता है. उनका मानना है कि कंपनी का कामकाज मजबूत है और बाजार में इसकी अच्छी पकड़ है. Jefferies ने भी कंपनी की कमाई उम्मीद से बेहतर रहने पर अपना टारगेट बढ़ाकर करीब 1,980 रुपये कर दिया है. वहीं Motilal Oswal का कहना है कि आने वाले सालों में, खासकर FY28 को ध्यान में रखें तो इस शेयर में और भी ऊपर जाने की पूरी उम्मीद है.

ये भी पढ़ें- Swasth Bharat Portal: देश में स्वस्थ भारत पोर्टल लॉन्च, अब एक ही क्लिक पर मिलेगा सरकारी इलाज

(Disclaimer: New Delhi Television is a subsidiary of AMG Media Networks Limited, an Adani Group Company.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com