देश भर में आज लोकसभा चुनाव के तहत नौ राज्यों की 72 सीटों पर चौथे चरण का मतदान होगा, जिसमें से अधिकतर हिंदी पट्टी के क्षेत्र हैं और इसमें 943 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. इनमें से 210 के खिलाफ आपराधिक मामले और 158 के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं. राजस्थान और उत्तर प्रदेश की 13-13 सीटों, बिहार की पांच, पश्चिम बंगाल की आठ, झारखंड की तीन, मध्यप्रदेश और ओडिशा की छह-छह और महाराष्ट्र की 17 सीटों पर सोमवार को मतदान होगा, जिसमें कुल 12.79 करोड़ मतदाता मतदान के पात्र हैं. इसके अलावा हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल आज गुरुदासपुर सीट से नामांकन दाखिल करेंगे तो दूसरी तरफ बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए शत्रुघ्न सिन्हा पटना साहिब सीट से अपना नामांकन दाखिल करेंगे. इसके अलावा देश-दुनिया की राजनीति, खेल एवं मनोरंजन जगत से जुड़े समाचार इसी एक पेज पर जानें...
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
Election 2019 Phase 4 Voting, Phase 4 Election States, LokSabhaPolls2019