दिल्ली सरकार के अस्पतालों में सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू नहीं करने के विरोध में रेजिडेंट्स डॉक्टर स्ट्राइक पर रहेंगे. डॉक्टरों के स्ट्राइक की वजह से ओपीडी में आने वाले मरीजों को परेशानी हो सकती है. केन्द्र सरकार ने जम्मू कश्मीर में 19 दिसंबर को राज्यपाल शासन के छह माह पूरे हो जाने के बाद राष्ट्रपति शासन लगाने की सिफारिश की है. अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक के राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करने की सिफारिश वाली रिपोर्ट केन्द्र सरकार को भेजने के बाद यह फैसला किया गया.एक अधिकारी ने कहा कि केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने जम्मू कश्मीर में 19 दिसंबर से राष्ट्रपति शासन लागू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है. भारत, श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से भूस्थैतिक उपग्रह प्रक्षेपण यान (जीएसएलवी) एफ11 के माध्यम से आज अपना नया संचार उपग्रह जीएसएटी-7ए को प्रक्षेपित करेगा.भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बताया कि 2,250 किलोग्राम का जीएसएटी-7ए 35 वां भारतीय संचार उपग्रह है जिसका निर्माण इसरो ने किया है. हरियाणा में हुए पांच नगर निगमों व दो नगरपालिकाओं के चुनाव नतीजे आज आएंगे. संसद के शीतकालीन सत्र का आज सातवां दिन होगा. इसके अलावा, देश-दुनिया की राजनीति, खेल एवं मनोरंजन जगत से जुड़े समाचार इसी एक पेज पर जानें...
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
PM Modi, Jammu Kashmir, Supreme Court