एक्ट्रेस जरीना वहाब और एक्टर आदित्य पंचोली की शादी को 30 साल बाद बीच चुके हैं. दोनों को कलंक का टीका फिल्म के सेट पर प्यार हुआ था. वहीं 1986 में उनकी शादी हुई. 1993 में आदित्य पंचोली के एक्टर कबीर बेदी की बेटी पूजा बेदी से अफेयर की खबरें आईं. वहीं यह तब चर्चा में आया जब पूजा की नौकरानी ने आदित्य के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाते हुए ऑफिशियल शिकायत दर्ज कराई थी. 2004 में आदित्य पंचोली के एक्ट्रेस कंगना रनौत के साथ डेटिंग करने की अफवाह थी. उन्होंने उन पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया जबकि वे कई पब्लिक बहसों और विवादों के कारण भी चर्चा में रहे. इसके बाद आदित्य ने दावा किया कि कंगना ने उनके साथ आर्थिक रूप से दुर्व्यवहार किया.
इतना सब होने के बावजूद जरीना वहाब पति के साथ खड़ी रहीं और उन्होंने उनका बचाव किया. इसी पर हाल ही में लहरें रेट्रो को दिए इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कुबूल किया कि वह ऐसी परिस्थितियों के होने के लिए तैयार थीं. उन्होंने कहा, "मुझे हमेशा निर्मल (आदित्य का असली नाम) के अफेयर्स के बारे में पता था, लेकिन मैंने कभी उससे सवाल नहीं किया. मुझे सिर्फ इस बात की परवाह थी कि घर पर रहने के दौरान वह मेरे साथ कैसा व्यवहार करता है. मैंने उससे सवाल पूछना नजरअंदाज किया क्योंकि इससे वह निडर हो जाता. मैं उसके अफेयर्स के लिए पूरी तरह से तैयार थी."
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जब जरीना वहाब से उनकी (कथित) गर्लफ्रेंड पूजा बेदी और कंगना रनौत द्वारा उनके पति पर लगाए गए दुर्व्यवहार के आरोपों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "वह कभी भी दुर्व्यवहार करने वाला पति नहीं रहा. वह बहुत प्यारे हैं. उल्टा मैं मार दूं उसे. लेकिन वह बहुत स्वीट हैं. उनकी गर्लफ्रेंड्स ने उन पर ये आरोप इसलिए लगाए क्योंकि उन्हें वह नहीं मिला, जो वे चाहती थीं.
कंगना रनौत के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा, मैं कंगना के साथ हमेशा अच्छी थी. वह हमारे घर अक्सर आया करती थीं. वह उनके साथ अच्छे थे. मुझे नहीं पता कि क्या गलत हुआ. मैं बस इतना कह सकती हूं कि मैंने वो देखा जो वो नहीं देख पाया और आखिरकार वो हुआ.” जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि आदित्य पंचोली द्वारा अपने कथित दुर्व्यवहार और हमले के बारे में पब्लिकली बोलने के कई सालों बाद, कंगना रनौत ने 2019 में अभिनेता के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और उन्होंने उन पर 13 साल पहले उनके साथ “हमला करने और शोषण” करने का आरोप लगाया. बदले में एक्टर आदित्य पंचोली ने क्वीन अभिनेत्री के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया.
तमाम विवादों और अफेयर्स के बावजूद, जरीना वहाब ने आदित्य पंचोली की “एक बेहतरीन पति और पिता” होने की तारीफ की और कहा, “वह एक बेहतरीन पिता और एक अच्छे पति हैं. उन्होंने मुझे कभी कुछ भी करने से नहीं रोका. चाहे फिल्में हों, जर्नी हों, वह कभी नहीं रुकते.” बता दें कि आदित्य पंचोली और जरीना वहाब के दो बच्चे हैं, एक बेटी जिसका नाम सना है और एक बेटा जिसका नाम सूरज है, जो कुछ साल पहले बॉलीवुड में डेब्यू कर चुके हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं