World photography song: हर साल 19 अगस्त को दुनिया भर में 'वर्ल्ड फोटोग्राफी डे' (World Photography Day) मनाया जाता है. तस्वीरें सिर्फ रंग और रोशनी का खेल नहीं होतीं, बल्कि वो एक ऐसे एहसास की पोटली होती है जिसमें आपके पल भर के लिए उम्र भर के लिए कैद हो जाते है, जो बिना बोले सब कुछ कह जाते हैं. और जब बात हो लम्हों को खूबसूरत बनाने की, तो भला बॉलीवुड इसमें कैसे पीछे रह सकता है.
इंडियन सिनेमा ने समय-समय पर अपने आप को प्रोग्रेस किया है और जमाने के साथ साथ चलते हुए घटनाओं से लेकर युवाओं के पसंद को अपनी काल्पनिक पर कालजयी कहानियों में जगह दी है. इसके अलाव कई विषयों को बेहतरीन तरीके से उसे फोटोग्राफी के इस जुनूनी सफर को बड़े पर्दे पर उतारा है। लेकिन एक फिल्म ऐसी आई, जिसने सिर्फ फोटोग्राफी ही नहीं, बल्कि ट्रैवलिंग और जिंदगी को अपने अंदाज में जीने का तरीका ही बदल दिया, इनमें से एक मूवी है 'ये जवानी है दीवानी'.
जब रणबीर कपूर के 'इलाही' गाने ने जगाया हर फोटोग्राफर का सपना
2013 में आई अयान मुखर्जी की फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' के किरदार कबीर यानी जिसका रोल रणबीर कपूर ने निभाया था . उसने इस फिल्म में एक ऐसे फोटोग्राफर का रोल किया था जिसका काम दुनिया के हर उस हिस्से में पहुंच के जीना जहां कई रंगों का मेल एख साथ हो. इसके लिए वह हाथ में डीएसएलआर (DSLR), कंधे पर बैकपैक और आंखों में पूरी दुनिया को अपने कैमरे में कैद करने का सपना रखता था. उसकी इसी धुन को दिखाने के लिए फिल्म का आइकॉनिक गाना 'इलाही' (Ilahi) जब पर्दे पर बजा, तो देश के हर युवा के अंदर का फोटोग्राफर और ट्रेवलर जाग उठा.
'उड़ना चाहता हूं, दौड़ना चाहता हूं, गिरना भी चाहता हूं... बस रुकना नहीं चाहता!' बनी का यह डायलॉग और 'इलाही' गाना रातों-रात हर उस शख्स का एंथम बन गया जो कैमरे की नजर से दुनिया देखना चाहता था. इस फिल्म ने भारत में सोलो ट्रैवलिंग और ट्रेवल फोटोग्राफी के ट्रेंड को एक नई मुकाम पर पहुंचा दिया.
इलाही गाना यहां सुने
13 सालों बना हुआ है ट्रैवलर एंथम संग
साल 2013 में आई फिल्म ये जवानी है दिवानी के लिए 'इलाही' गाना बनाया गया था. इसे संगीतकार प्रीतम चक्रबोर्ती ने कंपोज किया, गीतकार अमिताभ भट्टाचार्य ने इसके बोल लिखे और इसे अपनी सुरीली आवाजा में गायक आरीजीत सिंह ने गाया था. पिछले 13 सालों से यह एक बेहतरीन ट्रैवल एंथम है बना हुआ है जो आजादी और खुद की तलाश के अहसास को ट्रैवलर के सफर को बेहतरीन तरीके से बयां करता है.
आपके लिए और भी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं