विज्ञापन

हनुमान अंश प्रोड्यूसर ने रामायण के लिए रणबीर कपूर के नॉनवेज छोड़ने पर दिया रिएक्शन, कहा- सिर्फ नॉन-वेज छोड़ना काफी नहीं  

अनुप्रिया ने एक किस्सा शेयर करते हुए बताया कि एक आदमी ने हनुमान अंश देखने से पहले नॉनवेज खाना बंद कर दिया था. 

हनुमान अंश प्रोड्यूसर ने रामायण के लिए रणबीर कपूर के नॉनवेज छोड़ने पर दिया रिएक्शन, कहा- सिर्फ नॉन-वेज छोड़ना काफी नहीं  
हनुमान अंश की प्रोड्यूसर ने रामायण में रणबीर कपूर के रोल पर दिया रिएक्शन
नई दिल्ली:

हनुमान अंश पिछले 48 दिनों से बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है, जिसने 372 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन हासिल कर लिया है. यह फिल्म नीम करोली बाबा पर बनी है, जिसने मायथोलॉजिकल कैरेक्टर पर चर्चा शुरू कर दिया. इसी बीच हनुमान अंश की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने रणबीर कपूर के नितेश तिवारी की रामायण में भगवान राम की भूमिका पर रिएक्शन दिया और कहा कि यह यह किरदार नॉनवेज छोड़ने से कई ज्यादा मांग करता है. सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में 21 वर्षीय अनुप्रिया भटनागर ने कहा, शोभिनव ने महाराज जी का किरदार निभाया था. आज भी लोग उन्हें महाराज जी ही मानते हैं. रामायण के मामले में भी यही बात लागू होती है, जहां फिल्म की टीम उस एक्टर को ही राम मानती है. 

रामायण के किरदार में रणबीर कपूर के लिए दी ये राय

अनुप्रिया ने आगे कहा, "जैसा कि प्रेमानंद महाराज ने कहा है, एक एक्टर का कैरेक्टर और खान-पान सही होना चाहिए. वे किससे मिलते हैं, कहां देखे जाते हैं, कहां जाते हैं ये सब भी मायने रखता है. भले ही आप सफलता के उस मुकाम पर पहुंच गए हों, फिर भी आपको विनम्र रहना होगा. सिर्फ नॉन-वेज छोड़ना ही काफी नहीं है."

ये भी पढ़ें- राजेश खन्ना की 17 लगातार हिट फिल्मों में 56 साल पुरानी फिल्म, 7 के सात गाने सुपरहिट, लता, किशोर, मुकेश की आवाज ने बनाया कल्ट

हनुमान अंश से जुड़ा एक किस्सा शेयर करते हुए अनुप्रिया ने बताया कि एक दर्शक ने फिल्म देखने से पहले नॉनवेज छोड़ दिया था. उन्होंने कहा, "सोचिए, अगर दर्शक ऐसा कर रहे हैं तो एक्टर की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है. नॉन-वेज खाना छोड़ना तो बस एक बात है. ऐसी कई चीजें हैं, जो आपको करनी चाहिए. आपको एक संकल्प लेना चाहिए, जैसे हमारी फिल्म के दौरान हमारी पूरी टीम शूटिंग से पहले रोज हनुमान चालीसा का पाठ करती थी."

रामायण के बारे में 

रणबीर कपूर की रामायण दो पार्ट में रिलीज होगी, जिसका पहला पार्ट दीवाली 2026 में रिलीज होगा और दूसरा दीवाली 2027 में. इस फिल्म में राम के किरदार में रणबीर, सीता के रोल में साई पल्लवी, रावण के रोल में कन्नड़ सुपरस्टार यश, हनुमान के रोल में सनी देओल और लक्ष्मण के रोल में रवि दुबे नजर आएंगे. 

ये भी पढ़ें- दुल्हन की एंट्री पर बजने वाला गाना, मोहब्बत नहीं मौत का है जश्न, पिता की मौत से मिली प्रेरणा, कैलाश खेर की आवाज में सुपरहिट  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hanuman Ansh, Hanuman Ansh Producer, Ranbir Kapoor, Ramayana, Anupriya Nagar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com