विज्ञापन

4000 करोड़ की रामायणम् में सीता साई पल्लवी पर उठ रहे थे सवाल, अब 'कच्चा बादाम गर्ल' अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अंजलि अरोड़ा फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ में माता सीता के रोल में नजर आएंगी. टीजर सामने आते ही नेटिजन्स का गुस्सा भड़क उठा है.

4000 करोड़ की रामायणम् में सीता साई पल्लवी पर उठ रहे थे सवाल, अब 'कच्चा बादाम गर्ल' अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता
कच्चा बादाम गर्ल अंजलि अरोड़ा फिल्म में बनीं सीता, सोशल मीडिया पर यूं आए रिएक्शन
instagram

सोशल मीडिया की दुनिया से रातों-रात इनफलुएंसर बनीं ‘कच्चा बादाम गर्ल' यानी अंजलि अरोड़ा एक बार फिर सुर्खियों में हैं. कंगना रनौत के रियलिटी शो ‘लॉकअप' से अपनी पहचान बनाने वाली अंजलि इस बार किसी रील या विवादित बयान की वजह से नहीं चर्चा में नहीं है बल्कि उन्हें मिला एक रोल  जिसके जरिए वह अपने डेब्यू को लेकर चर्चा में हैं. लेकिन इस बार फैंस  उनके डेब्यू से ज्यादा खुश होते नहीं दिखाई दे रहे है, जिसके कारण इंटरनेट पर उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है.

पौराणिक फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा' माता सीता बनीं अंजलि अरोड़ा

दरअसल, कच्चा बादाम फेम गर्ल अंजलि अरोड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से फैंस के साथ एक खुशखबरी शेयर की थी, जिसमें उन्होंने  पौराणिक फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा' का टीजर पोस्ट किया था. साथ ही जानकारी दी थी वह अपना फिल्मी सफर शुरू करने जा रही हैं.जिसमें वे 'माता सीता' का  किरदार निभा रही हैं.

 सोशल मीडिया पोस्ट के पास से भड़के यूजर

उनके सोशल मीडिया पोस्ट के बाद से लोगों ने उन्हें काफी ट्रोल करना शुरू कर दिया. अंजलि ने टीजर शेयर करते हुए लिखा कि युग बदले, पीढ़ियां बदलीं पर श्रीराम और माता सीता के प्रेम, त्याग और मर्यादा की यह अमर कथा आज भी उतनी ही जीवित है”- वैसे ही यूजर्स का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. एक यूजर ने एक्स  पर लिखा कि "हे भगवान! घोर कलयुग है. अंजलि अरोड़ा रामायण में सीता जी का रोल कर रही हैं. अब कहां हैं वो लोग जो रणबीर कपूर और साई पल्लवी की रामायण पर सवाल उठा रहे थे? अगर यह कलयुग नहीं तो क्या है?".

25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म

यह फिल्म 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इसमें अंजलि अरोड़ा के अलावा भगवान राम के रोल में ‘यारियां' और ‘हीरोपंती' फेम देव शर्मा नजर आएंगे, अभिषेक सिंह के निर्देशन में बनी और AJ फिल्म एंटरटेनमेंट वर्ल्ड के बैनर तले बनी है फिल्म में रजनीश दुग्गल, शील वर्मा और निर्भय वाधवा भी मुख्य भूमिकाओं में हैं.

आपके लिए और भी

5 दिन तक घर में पड़ा रहा मशहूर संगीतकार रवि डे का शव, बेटे ने मोड़ा मुंह , कहा- हमारा कोई रिश्ता नहीं'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anjali Arora, Kachha Badam Girl, Television, Entertainement News, Mata Sita Role
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com