विज्ञापन

सलमान-श्रीदेवी का 32 साल पुराना वो गाना, जो कॉलेज के लड़की-लड़कों की हर वक्त रहता था जुबान पर, एक-दूसरे से प्यार में बार-बार मांगते थे माफी

32 साल पहले हिंदी सिनेमा में एक गाना आया था, जो उस टाइम हर किसी की जुबान पर छाया हुआ था. यह गाना सलमान खान और श्रीदेवी पर फिल्माया गया था.

सलमान-श्रीदेवी का 32 साल पुराना वो गाना, जो कॉलेज के लड़की-लड़कों की हर वक्त रहता था जुबान पर, एक-दूसरे से प्यार में बार-बार मांगते थे माफी
सलमान-श्रीदेवी का 32 साल पुराना वो गाना, जो कॉलेज के लड़की-लड़कों की हर वक्त रहता था जुबान पर
NDTV

90s की दौर कई गाने आज भी जिंदा हैं, जो लोगों के दिलों को हमेशा जीतते रहते हैं. उस वक्त अलका याग्निक, कुमार सानू, उदित नारायण जैसे सिंगर काफी तेजी से उभर थे. लेकिन लता मंगेशकर के स्टाडरम को कई भी नहीं हिला पाया था. यह गाना कॉलेज के लड़की-लड़कों का फेवरेट बनव गया था. 32 साल पहले हिंदी सिनेमा में एक गाना आया था, जो उस टाइम हर किसी की जुबान पर छाया हुआ था. यह गाना सलमान खान और श्रीदेवी पर फिल्माया गया था. इस गाने का नाम 'आई एम वेरी वेरी सॉरी' है. साल 1994 की फिल्म चांद का टुकड़ा का यह मजेदार डुएट आज भी याद आता है. 

लता मंगेशकर और विपिन सचदेवा की आवाज

सलमान खान और श्रीदेवी की जोड़ी, लता मंगेशकर और विपिन सचदेवा की आवाज, और सावन कुमार के बोल मिलकर एक हल्का-फुल्का रोमांटिक पल बनाते हैं. 'आई एम वेरी वेरी सॉरी' गाने में श्रीदेवी नाम भूलने का नाटक करती है, फिर दिल की तस्वीर दिखाती है और आखिर में 'आई एम वेरी वेरी सॉरी' कहकर सब कुछ याद आ जाता है.'आई एम वेरी वेरी सॉरी' गाना फिल्म की सबसे पॉपुलर धुनों में से एक रहा. यह गाना लता मंगेशकर और विपिन सचदेवा ने गाया है, जबकि बोल खुद निर्देशक-निर्माता सावन कुमार तक ने लिखे. फिल्म चांद का टुकड़ा में सलमान खान श्याम और श्रीदेवी राधा के किरदार में हैं. साथ में शत्रुघ्न सिन्हा, अनुपम खेर, रजा मुराद और महमूद जैसे कलाकार भी हैं.

फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

19 अगस्त 1994 को रिलीज हुई फिल्म चांद का टुकड़ा का बजट करीब 2.75 करोड़ रुपये था. भारत में नेट कलेक्शन लगभग 2.06 करोड़ और वर्ल्डवाइड ग्रॉस करीब 3.88 करोड़ रुपये रहा. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी. फिल्म में शत्रुघ्न सिन्हा की भूमिका पहले राज बब्बर को ऑफर हुई थी. सलमान खान ने एक बार कहा था कि श्रीदेवी के साथ स्क्रीन शेयर करना डरावना लगता था क्योंकि वे ऑडियंस का पूरा ध्यान अपनी ओर खींच लेती थीं. 

ये भी पढ़ें: किशोर कुमार की आवाज और सुनील दत्त की एक्टिंग, 58 साल पहले पड़ोसियों पर आया था ये कल्ट गाना, राजेंद्र कृष्ण बोल ने बनाया अमर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Salman Khan, Sridevi, Salman Khan  age, Lata Mangeshkar, 90s Bollywood Songs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com