विज्ञापन

घायल रणबीर कपूर तो आलिया भट्ट का आग लगाने वाला अंदाज, लव एंड वॉर से पहला लुक वायरल 

संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ से आलिया भट्ट की दो झलक सामने आ गई हैं, जिसमें उनके लुक ने फैंस का एक्साइटमेंट बढ़ा दिया है.  

घायल रणबीर कपूर तो आलिया भट्ट का आग लगाने वाला अंदाज, लव एंड वॉर से पहला लुक वायरल 
रणबीर कपूर के बाद लव एंड वॉर से आलिया भट्ट का आया पहला लुक
नई दिल्ली:

लव एंड वॉर की चर्चा शुरू हो गई है जब से रणबीर कपूर के घायल लुक का पहला पोस्टर सामने आया है. वहीं अब मेकर्स ने संजय लीला भंसाली की फिल्म से आलिया भट्ट का खूबसूरत फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया है, जिसमें वह कभी न देखे गए अवतार में नजर आ रही हैं. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि संजय लीला भंसाली की मच अवेटेड फिल्म 'लव एंड वॉर' का 2027 में बेसब्री से इंतजार हो रहा है. मेकर्स ने हाल ही में फिल्म से जुड़े अपडेट शेयर करना शुरू कर दिया है. इसी बीच अब रणबीर कपूर के लुक के बाद इंटरनेट पर आलिया भट्ट के लुक की चर्चा शुरू हो गई है, जिसके बाद अब विक्की कौशल के लव एंड वॉर से फर्स्ट लुक का इंतजार किया जा रहा है. 

आलिया भट्ट का लव एंड वॉर से पहला लुक आया सामने

मेकर्स द्वारा शेयर किए गए पोस्टर में आलिया बेहद खूबसूरत ग्लैमर से भरे कैबरे-स्टाइल में नजर आ रही हैं. उनके इस लुक में साफ तौर से कॉन्फिडेंस, सेंशुअलिटी और ओल्ड स्कूल चार्म का मेल है. आलिया भट्ट पोस्टर में एक कुर्सी पर बैठी हुई दिखाई दे रही हैं, उन्होंने आकर्षक स्लिट स्कर्ट संग हेडपीस पहना है. पोस्टर का बैकग्राउंड बेहद रिच होने के साथ रेट्रो मूड को अपने फ्रेम में जोड़ रहा है, जबकि एक्ट्रेस का पोज बेहद स्टाइलिश होने के साथ बोल्ड और सेंसुअस लग रहा है. 

रणबीर कपूर के घायल लुक पर फिदा हुईं आलिया भट्ट

आलिया के फर्स्ट लुक से पहले ‘लव एंड वॉर' से रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक गुरुवार को जारी कर दिया गया था, जिसमें  रणबीर कपूर रफ और दमदार अंदाज में नजर आए. उनकी शर्ट पर गोली का निशान और बाजू पर खून के धब्बे दिखाई दे रहे हैं. पोस्टर में वह कार के अंदर गंभीर चेहरे के साथ बैठे हुए हैं. आलिया भट्ट ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक पोस्टर साझा करते हुए लिखा, “हे हैंडसम.. 'लव एंड वॉर' सिनेमाघरों में, 21 जनवरी, 2027.”

लव एंड वॉर के बारे में 

संजय लीला भंसाली की मचअवेटेड फिल्म की रिलीज डेट में कई बार बदलाव हुआ है. पहले इसे क्रिसमस 2025 पर रिलीज किया जाना था, फिर तारीख बदलकर 20 मार्च 2026 की गई. अब मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि फिल्म 21 जनवरी 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. ‘लव एंड वॉर' के जरिए रणबीर कपूर और संजय लीला भंसाली करीब 20 साल बाद फिर साथ काम कर रहे हैं. इससे पहले दोनों ने 2007 में रिलीज हुई ‘सांवरिया' में साथ काम किया था, जो रणबीर की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म थी. आलिया भट्ट इससे पहले भंसाली के साथ ‘गंगूबाई काठियावाड़ी' में काम कर चुकी हैं, जबकि विक्की कौशल पहली बार निर्देशक संजय लीला भंसाली के साथ किसी फिल्म में नजर आएंगे. ‘लव एंड वॉर' 21 जनवरी 2027 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी.

ये भी पढ़ें- राजेश खन्ना की 17 लगातार हिट फिल्मों में 56 साल पुरानी फिल्म, 7 के सात गाने सुपरहिट, लता, किशोर, मुकेश की आवाज ने बनाया कल्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Love And War, Alia Bhatt, Ranbir Kapoor, Sanjay Leela Bhansali
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com