शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी डॉन और डॉन 2 में खूब पसंद की गई और कई बार ऐसी अफवाहें भी उड़ी कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. हालांकि कभी भी दोनों ने इस पर कोई बात नहीं की. शाहरुख-प्रियंका की ऑनस्क्रीन जोड़ी दर्शकों को खूब भाती थी, लेकिन ना जाने ऐसा क्या हुआ कि दो फिल्मों के बाद वो कभी साथ नहीं दिखे. हालांकि इस बीच कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर दोनों साथ नजर आए थे. इस दौरान प्रियंका ने शाहरुख खान को अपने ड्रीम मैन की क्वालिटीज भी गिनाई थी.
प्रियंका ने बताया, कैसा होगा ड्रीम मैन
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे एक पुराने वीडियो में देखा जा सकता है कि करीना कपूर और प्रियंका चोपड़ा केबीसी की हॉट सीट पर बैठी हैं. वहीं शाहरुख खान होस्ट वाली कुर्सी पर बैठे हैं. इस दौरान शाहरुख मजाकिया अंदाज में प्रियंका से पूछते हैं कि आप अपने ड्रीममैन में कौन-कौन सी क्वालिटीज देखती हैं. इस पर प्रियंका कहती हैं कि लिस्ट काफी लंबी है बहुत समय लगेगा. तब शाहरुख कहते हैं कि आप बताइए हम सुनेंगे.
-
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया
शाहरुख खान की मस्ती
प्रियंका मुस्कुराते हुए कहती हैं कि वह बहुत इंटेलीजेंट होना चाहिए. इस पर शाहरुख बोल पड़ते हैं, केबीसी का होस्ट तो चलेगा. प्रियंका हंसने लगती हैं और कहती हैं कि वह अच्छे से ड्रेसअप करता हो. इसके बाद शाहरुख फिर से अपनी ओर इशारा करते हैं, जिस पर प्रियंका भी शर्मा जाती हैं. बाद में वह बोलती हैं कि डिंपल भी चलेगा. आखिर में प्रियंका बोलती हैं कि उनसे अच्छी स्मेल आनी चाहिए. इतना सुनते ही शाहरुख सामने रखी डियो की पूरी बोतल छिड़क डालते हैं, उन्हें ऐसा करते देख प्रियंका और करीना जोर-जोर से हंसने लगती हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं