विज्ञापन

हेमा मालिनी ने जब संजीव कुमार से कहा था 'हां जी हां मैंने शराब पी है', 54 साल पुराना गाना जो लता मंगेशकर की आवाज में बना कल्ट क्लासिक

हेमा मालिनी और संजीव कुमार ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है, लेकिन एक फिल्म ऐसी थी, जिसमें हेमा मालिनी हाथों में शराब का जाम लिए संजीव कुमार के सामने यह कहती हुई नजर आईं कि 'हां जी हां मैंने शराब पी है'.

हेमा मालिनी ने जब संजीव कुमार से कहा था 'हां जी हां मैंने शराब पी है', 54 साल पुराना गाना जो लता मंगेशकर की आवाज में बना कल्ट क्लासिक
हेमा मालिनी ने जब संजीव कुमार से कहा था 'हां जी हां मैंने शराब पी है'
NDTV

हेमा मालिनी ने हिंदी सिनेमा के कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. उनकी जोड़ी कई सुपरस्टार के साथ देखने को मिली. संजीव कुमार भी उनके में से एक हैं. हेमा मालिनी और संजीव कुमार ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है, लेकिन एक फिल्म ऐसी थी, जिसमें हेमा मालिनी हाथों में शराब का जाम लिए संजीव कुमार के सामने यह कहती हुई नजर आईं कि 'हां जी हां मैंने शराब पी है'. दरअसल यह एक गाना है, जिसमें हेमा मालिनी शराब पीने और नशे में रहने की एक्टिंग करती हुई दिखाई दीं. 

लता मंगेशकर की आवाज में यादगार

54 साल पहले आई फिल्म सीता और गीता जिसमें हेमा मालिनी ने अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिलों को खूब जीता था. फिल्म में उनके साथ धर्मेंद्र और संजीव कुमार मुख्य भूमिका में थे. सीता और गीता में 'हां जी हां मैंने शराब पी है' गाना था. यह हिंदी सिनेमा का कल्ट-क्लासिक निकला. लता मंगेशकर की आवाज में यह गाना आज भी उतना ही मदमस्त और यादगार है, जितना रिलीज के दिन था. आनंद बख्शी के बोल, आर.डी. बर्मन का जादुई संगीत और हेमा की बेपरवाह अदाकारी ने इसे कल्चरल आइकॉन बना दिया. 

सीता और गीता के बारे में  

रमेश सिप्पी निर्देशित सीता और गीता की कहानी सलीम-जावेद ने लिखी थी. हेमा मालिनी ने जुड़वां बहनों का डबल रोल निभाया. संजीव कुमार डॉक्टर रवि बने, धर्मेंद्र राका, जबकि मनोरमा खलनायिका चाची. गाना गीता के किरदार पर फिल्माया गया, जहां वह नशे में डूबी हुई संजीव कुमार के सामने अपनी बेबाकी दिखाती है. लता जी की आवाज में 'थोड़ी सी नहीं, बेहिसाब पी है' वाली लाइन आज भी लोगों की जुबान पर चढ़ती है.  

फिल्म 1972 में सुपरहिट साबित हुई. भारत में लगभग 3.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जो उस समय का बड़ा आंकड़ा था. सोवियत संघ में भी जबरदस्त हिट रही और वर्ल्डवाइड कमाई अनुमानित 19.53 करोड़ रुपये तक पहुंच गई. हेमा मालिनी को इस फिल्म के लिए फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड मिला.

यह भी पढ़ें | 45 साल पुराना अमिताभ बच्चन की फिल्म का वो गाना जो बना मीरा बाई के भजन पर, लता की दर्दभरी आवाज ने बनाया अमर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hema Malini, Sanjeev Kumar, Seeta Aur Geeta, Seeta Aur Geeta 1972 Songs, Seeta Aur Geeta Movie
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com