हिंदी सिनेमा में कई गाने शेरो, शायरी और भजन से जुड़े रहे हैं. हमें उन गानों को सुनना खूब पसंद करते है, लेकिन इन गानों के पीछे कई किस्से कहानी और इतिहास जुड़ा होता है. 45 साल पहले अमिताभ बच्चन की एक फिल्म का ऐसा गाना आया था जो टूटे दिल वालों की पहले पसंद बन गया था. इस गाने का नाम ‘जो तुम तोड़ो पिया' है. यह गाना साल 1981 में आई फिल्म ‘सिलसिला' का है. ‘जो तुम तोड़ो पिया' भी ऐसा ही एक गीत है, जिसकी मिठास में भक्ति है और जिसके शब्दों में भगवान कृष्ण के प्रति अटूट प्रेम.
मीरा बाई के भजन को लता मंगेशकर ने दी खास पहचान
‘सिलसिला' में ‘जो तुम तोड़ो पिया' भजन को गाने के तौर पर दिखाया गया है. लता मंगेशकर की सुरीली आवाज ने इस गाने को ऐसा भाव दिया कि सुनने वाला कुछ पल के लिए दुनिया की भागदौड़ भूल जाता है.
‘जो तुम तोड़ो पिया' के बोल भक्त कवयित्री मीरा बाई की कृष्ण भक्ति से जुड़े हैं. इस भजन में प्रेम और समर्पण का ऐसा भाव है, जिसमें भक्त अपने आराध्य से कहता है कि रिश्ता तोड़ने का अधिकार भले ही उन्हें हो, लेकिन वह खुद यह बंधन नहीं तोड़ेगा.
लता मंगेशकर ने अपनी आवाज से इस भावना को बेहद खूबसूरती से पेश किया. उनकी गायकी में दर्द, विश्वास और भक्ति का मेल सुनाई देता है. यही वजह है कि ‘जो तुम तोड़ो पिया' फिल्म के दूसरे लोकप्रिय रोमांटिक गानों से अलग अपनी पहचान बनाता है. इस गाने का संगीत शिव-हरि ने तैयार किया था.
‘सिलसिला' के बारे में
‘जो तुम तोड़ो पिया' गाना यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सिलसिला' का हिस्सा है. 1981 को रिलीज हुई इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, रेखा, जया बच्चन, शशि कपूर और संजीव कुमार जैसे कलाकार नजर आए थे.
फिल्म की कहानी प्यार, रिश्तों और सामाजिक जिम्मेदारियों के बीच उलझे किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती है. इस फिल्म के जरिए शिव-हरि ने हिंदी सिनेमा में संगीतकार जोड़ी के रूप में अपनी शुरुआत की थी. आगे चलकर उन्होंने ‘चांदनी', ‘लम्हे' और ‘डर' जैसी फिल्मों में भी संगीत दिया.
बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली फिल्म
‘सिलसिला' को रिलीज के समय बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिली. हालांकि, समय के साथ फिल्म को एक खास पहचान मिली और इसके गाने आज भी याद किए जाते हैं. फिल्म की कहानी और कलाकारों को लेकर भी दर्शकों के बीच लंबे समय तक चर्चा होती रही.
यह भी पढ़ें | 56 साल पुराना लता-किशोर का वो गाना जो आम बातचीत से निकला, आनंद बख्शी ने 25 मिनट में लिखा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं