टीवी सीरियल 'मधुबाला' के मशहूर एक्टर विवियन डीसेना इन दिनों धर्म परिवर्तन को लेकर चर्चा में हैं. अभिनेता ने हाल ही में खुलासा किया है कि उन्होंने साल 2019 में इस्लाम धर्म कबूल किया है. इस्लाम धर्म अपनाने के बाद विवियन डीसेना ने उन्हें सपोर्ट करने के लिए फैंस का शुक्रिया अदा किया है और रमजान की बधाई भी दी है. अभिनेता ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर कर यह बधाई दी है. विवियन डीसेना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. वह फैंस के लिए खास पोस्ट भी शेयर करते रहे हैं.
विवियन डीसेना ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर के साथ उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'आप लोगों ने मुझ पर जो अपार प्यार और सपोर्ट बरसाया है, उससे मैं अभिभूत हूं दोस्तों. इतने सारे उतार-चढ़ाव में आप हमेशा मेरे साथ रहे हैं! आप मुझे प्यार और सराहना महसूस कराने में कभी असफल नहीं हुए. हमेशा प्यार करने और मुझे सपोर्ट देने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद, आप पर अल्लाह का रहम रहे. रमजान मुबारक.'
-
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज
I'm Overwhelmed With The Immense Love&Support U've Showered on Me Guys 🥰
— Vivian Dsena (@VivianDsena01) March 30, 2023
U've Always Been By My Side Through So Many Ups&Downs!
U Never Failed To Make Me Feel Cherished&Appreciated
Thank U So Much For Always Loving n Supporting Me For Who I am❤️
Allah Bless U
Ramadan Mubarak🤲 pic.twitter.com/drQEqHJ03u
सोशल मीडिया विवियन डीसेना का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है. अभिनेता के फैंस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. आपको बता दें कि विवियन डीसेना ने इस्लाम धर्म कबूल करने के साथ विदेशी महिला से शादी करके भी सभी को चौंका दिया है. काफी समय बाद विवियन ने अपनी पर्सनल लाइफ पर चुप्पी तोड़ी है. विवियन ने अपनी पत्नी और चार महीने की बेटी पर बात की है. हाल ही में विवियन ने एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने इस्लाम धर्म अपनाने पर बात की.
काजोल-युग देवगन, संजय कपूर समेत कई स्टार 'भोला' की स्क्रीनिंग में दिखे साथ
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं