विज्ञापन

एक शो के मिलते थे 500 रुपये फिर भी एक करोड़ की कार में काम मांगने निकलता था ये सिंगर, इस झूठ से मिला पहला बॉलीवुड सॉन्ग

जिस सिंगर की हम बात कर रहे हैं वह पंजाबी ही नहीं बॉलीवुड की म्यूजिक इंडस्ट्री के नामी कलाकार के छोटे भाई हैं. कमाल की बात ये है कि ये म्यूजिक डायरेक्टर बनना चाहते थे लेकिन बतौर सिंगर पहला गाना ऐसा हिट हुआ कि करियर की राह बदल गई.

एक शो के मिलते थे 500 रुपये फिर भी एक करोड़ की कार में काम मांगने निकलता था ये सिंगर, इस झूठ से मिला पहला बॉलीवुड सॉन्ग
मीका सिंह शुरुआत से ही रौला जमाने में यकीन रखते थे
Social Media
नई दिल्ली:

रॉक स्टार मीका सिंह ने हाल में अपने पुराने दिनों को याद किया. दिल की बातें खुलकर बताते हुए मीका अपने शुरुआती दिनों की यादें जाता की. उन्होंने पंजाबी म्यूजिक में अपनी सक्सेस के बारे में बात की और बताया कि बॉलीवुड में आने से पहले इस सफलता ने उन्हें फाइनैंशियली कितना सपोर्ट किया. कपिल सिब्बल के यूट्यूब चैनल 'कपिल सिब्बल दिल से' पर बात करते हुए मीका ने बताया कि 'सावन में लग गई आग' गाना हिट होने के बाद उनका करियर बदल गया. इस गाने से उन्हें बड़ी पहचान मिली और लाइव शो में परफॉर्म करने के और मौके मिलने लगे.

मीका ने बताया कि इस गाने की सफलता के बाद उन्हें हर शो के लिए 10,000 रुपये मिलने लगे. एक इंडिपेंडेंट सिंगर के तौर पर अपनी पहचान बनाने से पहले, वे अपने बड़े भाई दलेर मेहंदी के ग्रुप के साथ परफॉर्म करते थे, जहां उन्हें हर शो के लिए 500 रुपये मिलते थे. मीका ने कहा, "मैं म्यूजिक डायरेक्टर बनना चाहता था लेकिन मेरा गाना सुपरहिट हो गया, भले ही मैंने अच्छा नहीं गाया था. ये गाना मैंने खुद लिखा था."

मीका ने बताया कि जब 2006 में उन्होंने बॉलीवुड में मौके तलाशने शुरू किए, तो उन्होंने देखा कि कई उभरते हुए सिंगर अनु मलिक और एआर रहमान जैसे बड़े म्यूजिक कंपोज़र के साथ काम करने की कोशिश कर रहे थे. उसी रास्ते पर चलने के बजाय, मीका ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने के लिए एक अलग तरीका अपनाने का फैसला किया.

Latest and Breaking News on NDTV

उन्होंने कहा, "कोई भी शो पाने पर ध्यान नहीं दे रहा था. 'इंडियन आइडल' जैसे शो के कंटेस्टेंट म्यूजिक डायरेक्टर के साथ मौका पाने की कोशिश करते थे और सालों तक स्ट्रगल करते थे. मेरा टार्गेट था कि मैं ज्यादा से ज्यादा शो करूं."

मीका ने याद किया कि सिंगर शान ने एक बार उन्हें सलाह दी थी कि प्रोड्यूसर और म्यूजिक कंपोजर से मिलने जाते समय अपनी हमर (Hummer) न ले जाएं. हमर वह लग्जरी कार थी जिसे मीका उस समय चलाते थे. मीका के मुताबिक, शान को लगा कि महंगी गाड़ी में आने से इंडस्ट्री के लोगों को लग सकता है कि वे पहले से ही अमीर हैं और उन्हें काम की जरूरत नहीं है.

मीका ने कहा, "जब मैं अपनी हमर में जाता था तो लोग कहते थे कि तुम्हें ऐसे गाना नहीं मिलेगा. उन्होंने मुझसे कहा कि तुम्हें ऑटो में जाना चाहिए क्योंकि अगर तुम बहुत सफल हो और तुम्हारे पास बड़ी कार है, तो म्यूजिक डायरेक्टर बुरा मान सकते हैं. शान ने भी मुझसे यही कहा, 'ऑटो में जाओ. प्रोड्यूसर को ऐसा नहीं लगना चाहिए कि तुम अमीर हो. उन्हें लगना चाहिए कि तुम्हें काम की जरूरत है.' मैंने कहा कि मैं ऐसा नहीं करूंगा. मैं अपनी हमर में ही जाऊंगा. कोई न कोई मुझे जरूर देखेगा." 

यह भी पढ़ें: इम्तियाज अली को बेटी की विदाई से पहले ही सताने लगी उसकी याद! सगाई के ढाई महीने बाद शेयर की ये फोटो

उन्होंने आगे कहा, "मेरा प्लान था कि मैं अपनी हमर गाड़ी में घूमूं ताकि लोगों को लगे कि मैं एक बड़ा सिंगर हूं, जबकि असल में ऐसा नहीं था." इसके बाद मीका ने प्रीतम के साथ अपनी पहली मुलाकात को याद किया. यह मुलाकात थोड़ी कन्फ्यूजन के साथ शुरू हुई. 

मीका ने बताया कि उन्हें पता नहीं था कि प्रीतम कैसे दिखते हैं. पंजाबी टच वाले उनके कई हिंदी फिल्मी गाने सुनने के बाद, उन्हें लगा कि म्यूजिक कंपोजर प्रीतम सिंह नाम के कोई सिख व्यक्ति होंगे. प्रीतम के साथ मुलाकात के दौरान, कंपोजर ने मीका से अगले दिन गाना रिकॉर्ड करने के लिए आने को कहा. लेकिन मीका ने जान-बूझकर तुरंत मिले इस ऑफर को ठुकरा दिया. उन्होंने कहा कि वह बहुत ज्यादा एक्साइटेड या डेस्परेट नहीं दिखना चाहते थे और न ही ऐसा कोई इम्प्रेशन देना चाहते थे कि उनके पास कोई और काम नहीं है.

मीका ने कहा, "उन्होंने मुझे अगले दिन गाना रिकॉर्ड करने के लिए बुलाया. मैंने सोचा कि अगर मैंने कह दिया कि मैं अगले दिन फ्री हूं, तो उन्हें लगेगा कि मेरे पास करने के लिए कुछ नहीं है. मैंने उनसे कहा कि मैं बिजी हूं, तो उन्होंने कहा कि उसके अगले दिन आ जाना. मैंने हां कह दिया और इस तरह मुझे 'दिल में बजी गिटार' गाना मिला".

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mika Singh, Daler Mehandi, Kapil Sibbal, Entertainment, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com