Vikram Vedha Box Office Collection Day 3: ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की फिल्म विक्रम वेधा जब बीते शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो हुई, तो फिल्म को देखने के लिए बड़ी तादाद में दर्शक टूट पड़े थे और इसकी वजह से पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर विक्रम वेधा ने धमाल मचा कर रख दिया था. रविवार को विक्रम वेधा की रिलीज का तीसरा दिन था और तीसरे दिन भी विक्रम वेधा ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी धुआंधार कमाई को जारी रखा. ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की फिल्म विक्रम वेधा का जादू दर्शकों पर कुछ इस तरह चला कि तीसरे दिन भी फिल्म कमाई के मामले में अपनी बढ़त को बरकरार रखने में कामयाब नजर आई.
ऋतिक और सैफ की फिल्म विक्रम वेधा ने बॉक्स ऑफिस पर अपने दमदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए तीसरे दिन लगभग 15 करोड़ का कलेक्शन कर लिया. दूसरे दिन भी फिल्म जबरदस्त कमाई करने में कामयाब रही थी और बीते शनिवार को रिलीज के दूसरे दिन विक्रम वेधा का कलेक्शन लगभग 13 करोड़ का रहा था. वैसे, रविवार को दूसरे दिन के मुकाबले फिल्म की कमाई में और बढ़ोतरी देखने के लिए मिली.
-
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया -
आमिर खान और अमिताभ बच्चन के फैन हैं स्वामी सर्वप्रियानंद, ‘हनुमान अंश’ देखने की जताई इच्छा -
विदेश मंत्री जयशंकर ने बताया इस वक्त कूटनीति पर कौन सी वेब सीरीज देख रहे -
NDTV World Summit 2026 में पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में होगा संबोधन -
कौन सी वेबसीरीज देख रहे विदेश मंत्री S Jaishankar, वर्ल्ड समिट में बताया -
NDTV World Summit 2026 : भविष्य में बेहतर होंगे भारत-पाक रिश्ते? क्या बोले Jaishankar? -
NDTV World Summit | 'भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया', S Jaishankar का बड़ा बयान
विक्रम वेधा एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसके तमिल वर्जन को साल 2017 में रिलीज किया गया था. पुष्कर-गायत्री के निर्देशन में बनी फिल्म विक्रम वेधा के हिंदी वर्जन को की टक्कर इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर पोन्नियिन सेल्वन से हो रही है, जिसमें ऐश्वर्या राय बच्चन मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं. विक्रम वेधा में ऋतिक रोशन एक गैंगस्टर वेधा की भूमिका में हैं, जबकि सैफ अली खान विक्रम नामक एक पुलिस वाले का किरदार निभा रहे हैं.
ये भी देखें:Pakeezah के गाने में कौन थी वो Actress जो बनी Meena Kumari?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं