पिछले कुछ दिनों से ऐसा हो गया है कि जहां तमन्ना नजर आती हैं वहां लोग विजय वर्मा को ढूंढते हैं और जहां विजय दिख रहे होते हैं वहां लोगों को तमन्ना की तलाश रहती है. फिलहाल विजय के इंस्टाग्राम अकाउंट के कमेंट सेक्शन में 'भाभी कहां हैं ?' जैसे सवाल आ रहे हैं. दरअसल विजय वर्मा इन दिनों किर्गिस्तान में घूमते दिख रहे हैं. उनके साथ कुछ लोग और भी हैं. विजय लगातार तस्वीरें और वीडियो भी शेयर कर रहे हैं लेकिन फैन्स को उनकी तस्वीरों और वीडियो में कोई दिलचस्पी नहीं. उनकी 'तमन्ना' कुछ और ही है. हर कोई इसी इंतजार में है कि विजय, तमन्ना के साथ कोई तस्वीर शेयर करें. उनके कमेंट सेक्शन पर ऐसे ऐसे कमेंट आ रहे हैं कि पूछिए मत.
एक यूजर ने लिखा, यहां घूमने की तो मेरी भी तमन्ना है. एक ने लिखा, ये जीन्स पक्का तमन्ना की होगी. एक ने लिखा, पन्ना की तमन्ना है कि हीरा उसे मिल जाए. एक यूजर ने लिखा, भाभी जी कहां है? एक ने लिखा, नई भाभी जी नहीं आईं? एक यूजर ने लिखा, अरे यार तमन्ना ने तो कमेंट भी नहीं किया. आप देख सकते हैं कि कुल मिलाकर सभी का कमेंट घूम-फिर कर तमन्ना को लेकर ही था.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
रिलेशनशिप में हैं विजय-तमन्ना ?
बता दें कि लंबे समय से इनकी डेटिंग की खबरें जोरों पर थीं. हालांकि किसी ने इस पर कभी कोई कमेंट नहीं किया था. कुछ दिन पहले ही तमन्ना ने अपनी लव लाइफ को लेकर कमेंट किया. तमन्ना ने शुरुआत की तो विजय ने भी कहा कि उनकी जिंदगी में बहुत प्यार है. इसके बाद अफेयर पर तो एक तरफ से मुहर लग ही गई. प्रोफेशनल फ्रंट पर बात करें तो जल्द दोनों नेटफ्लिक्स की लस्ट स्टोरीज-2 में साथ नजर आने वाले हैं. यूं तो तमन्ना आज तक नो किस पॉलिसी फॉलो करती आई हैं लेकिन इस फिल्म में वह विजय वर्मा के साथ किसिंग सीन करती दिखेंगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं