हेल्दी, ग्लोइंग और साफ स्किन के लिए अच्छा स्किनकेयर रूटीन होना बेहद जरूरी है. अब, जब बात स्किनकेयर की आती है तो इसे लड़कियों से जोड़कर ही देखा जाता है. जबकि लड़कों के लिए भी अपनी त्वचा का ध्यान रखना उतना ही जरूरी है. धूल, धूप, प्रदूषण और खराब लाइफस्टाइल का असर हर किसी की स्किन पर पड़ता है. ऐसे में रोज थोड़ा-सा समय स्किनकेयर के लिए निकालकर आप अपनी स्किन को हेल्दी रख सकते हैं.
हाल ही में फेमिना ब्यूटी अवॉर्ड्स 2026 के दौरान विजय वर्मा ने अपने स्किनकेयर रूटीन के बारे में बात की. उन्होंने कहा कि आज भी कई लोग सोचते हैं कि स्किनकेयर सिर्फ महिलाओं के लिए है, लेकिन पुरुषों को भी अपनी त्वचा का ध्यान रखना चाहिए. इसके साथ ही एक्टर ने अपना 4 स्टेप स्किनकेयर रूटीन भी बताया. आइए जानते हैं इसके बारे में-
विजय वर्मा का आसान स्किनकेयर रूटीन
- स्टेप 1- एक्टर ने बताया कि सुबह वह सबसे पहले हाइड्रेटिंग एसेंस लगाते हैं, जिससे त्वचा को नमी मिलती है.
- स्टेप 2- इसके बाद मॉइश्चराइजर लगाते हैं ताकि स्किन ड्राई न हो.
- स्टेप 3- फिर वह सनस्क्रीन का इस्तेमाल करते हैं, जिससे धूप से होने वाले नुकसान से स्किन को बचाया जा सके.
- स्टेप 4- इसके बाद एक्टर विटामिन C सीरम लगाते हैं, जो स्किन को हेल्दी और चमकदार बनाए रखने में मदद करता है.
विजय वर्मा ने बताया रात में उनका स्किनकेयर रूटीन थोड़ा अलग होता है. रात के समय वे विटामिन C की जगह नाइट स्किनकेयर प्रोडक्ट लगाते हैं.
शुरुआत में कैसा होना चाहिए पुरुषों का स्किनकेयर रूटीन?डर्मेटोलॉजिस्ट अंकुर सरीन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर कर पुरुषों के लिए आसान स्किनकेयर रूटीन बताया है. वीडियो में स्किन के डॉक्टर बताते हैं, अगर आप पहली बार स्किनकेयर करने वाले हैं, तो-
- शुरुआत एक अच्छे फेसवॉश, मॉइश्चराइजर और सनस्क्रीन से करें.
- जब आप कम से कम एक महीने तक इस रूटीन को फॉलो कर लें, तब अपने नाइट रूटीन में एक डिपिगमेंटिंग सीरम या टोनर एड करें.
- इन सब से अलग आप हफ्ते में एक से दो बार एक अच्छे एक्सफोलिएंट का इस्तेमाल कर सकते हैं.
बस इतना कर आप अपनी स्किन का ख्याल रख सकते हैं और स्किन को हेल्दी-ग्लोइंग बना सकते हैं.
यहां देखें वीडियो-
यह भी पढ़ें- फेस पैक में फिटकरी मिलाकर लगाती हैं Neelam Kothari, एक्सपर्ट से जानें चेहरे पर फिटकरी लगाने से क्या होता है
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं