B-town सेलेब्स अपनी सोशल अपीयरेंस के चलते हमेशा सुर्खियों में रहते हैं. किसी भी पार्टी या फंक्शन से आते-जाते उनके वीडियोज अक्सर कैमरे में कैप्चर हो जाते हैं, जिसमें कभी वो कुछ ऐसा करते दिखाई देते हैं, जिससे फैंस उन्हें और ज्यादा पसंद करने लगते हैं और उनके लिए उनका सम्मान और ज्यादा बढ़ जाता है. ठीक इसी तरह से हाल ही में बॉलीवुड के जेंटलमैन एक्टर विक्की कौशल कुछ ऐसा ही करते नजर आए, जिसे देखकर फैंस का दिल खुश हो गया. तो वहीं इसी वीडियो में अर्जुन कपूर मलाइका अरोड़ा को मिस करते दिखे.
इंस्टाग्राम पर manav.manglani के पेज से श्वेता बच्चन के 49 वें जन्मदिन की पार्टी का एक वीडियो शेयर किया गया है. इस वीडियो में सेलिब्रिटी पार्टी से बाहर आते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो की शुरुआत में विक्की कौशल और कैटरीना कैफ एक-दूसरे का हाथ थामे पार्टी से निकलते हुए नजर आ रहे हैं. इस दौरान विक्की एक सच्चे जेंटलमैन की तरह कैटरीना के लिए गाड़ी का दरवाजा खोलते हैं और उन्हें गाड़ी में बैठाते हैं. फिर दूसरी तरफ से खुद गाड़ी में बैठने आते हैं. वहीं उनके बाद अर्जुन कपूर भी स्वैग में पार्टी से निकलते हुए नजर आए. हालांकि, उनके साथ उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा नजर नहीं आईं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कैटरीना कैफ, विक्की कौशल और अर्जुन कपूर के वायरल हो रहे इस वीडियो में तीनों स्टार्स के लुक की बात की जाए तो इस वीडियो में कैटरीना कैफ पिंक कलर की बॉडीकॉन ड्रेस पहने नजर आईं और उन्होंने अपने बालों को चोटी बनाकर सामने से कुछ फ्लिक्स निकाली हुई थी, तो वहीं विकी कौशल ब्लैक कलर की स्टाइलिश शर्ट और डेनिम में दिखें. अर्जुन कपूर भी विक्की कौशल से ट्यूनिंग करते नजर आए और ब्लैक कलर की ओवरसाइज शर्ट और ब्लू डेनिम में काफी हैंडसम लगे. सोशल मीडिया पर तीनों का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. किसी ने विक्की कौशल के अंदाज की तारीफ की, तो कोई कैटरीना के लुक पर उन्हें कॉम्प्लीमेंट करता नजर आया. तो कइयों को इस वीडियो में मलाइका अरोड़ा की कमी खली.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं