विक्की कौशल इन दिनों अपनी फिल्म द ग्रेट इंडियन फैमिली को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म में एक ज्वाइंट फैमिली की कहानी दिखाई गई है. फिल्म में विक्की के साथ मानुषी छिल्लर लीड रोल में हैं. विक्की कौशल बॉलीवुड के एक ऐसे स्टार के तौर पर जाने जाते हैं, जो चकाचौंध भरी इस दुनिया में अब भी जमीन जुड़े हुए हैं. विक्की भले ही एक स्टार हैं, लेकिन जिंदगी को खुल कर जीना जानते हैं और जब दोस्तों का साथ होता है तो वह सब कुछ भूल कर मस्ती-मजा करते हैं. हाल में सामने आए एक वीडियो में विक्की को दोस्तों के साथ जमकर डांस और धमाल करते देखा जा सकता है.
इंस्टाग्राम पर हाल में ये वीडियो सामने आया, जिसमें विक्की कौशल अपने दोस्तों के साथ किसी पार्टी को एन्जॉय करते दिख रहे हैं. दोस्तों के ग्रुप में डांस करते विक्की की एनर्जी काबिले तारीफ है. वह पंजाबी गानों पर झूम-झूम कर डांस करते नजर आते हैं. डांस फ्लोर पर विक्की का साथ पाकर उनके फ्रेंड्स भी एनर्जी से भरे हुए दिखते हैं. वीडियो में विक्की ग्रीन कलर की शर्ट और ब्लैक पैंट में नजर आ रहे हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
विक्की कौशल के इस डांस वीडियो पर 1 लाख 68 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं और फैंस एक्टर की एनर्जी और डांस की खूब तारीफ कर रहे हैं. एक फैन ने लिखा, उनका डांस और एनर्जी फायर. वहीं दूसरे ने लिखा, लकी फ्रेंड्स. तीसरे फैन ने लिखा, सुपर डांस भाई. जबकि एक अन्य ने लिखा, कैटरीना ने गलत बंदे से शादी कर ली भाई. बता दें कि ग्रेट इंडियन फैमिली के बाद विक्की कौशल को सैम बहादुर और धुनकी जैसी फिल्मों में देखा जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं