- वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी की फोटो हुई वायरल
- वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी की फोटो पर प्रियंका ने दी शुभकामनाएं
- वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी की फोटो पर दीपिका पादुकोण ने दी शुभकामनाएं
वरुण धवन (Varun Dhawan) और नताशा दलाल (Natasha Dalal) अब आधिकारिक तौर पर पति- पत्नी बन चुके है. 24 जनवरी को उन्होंने मुंबई के अलीबाग में शादी रचा ली है. शादी के कुछ देर बाद ही वरुण धवन (Varun Dhawan) ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी और पत्नी नताशा की फोटो शेयर की है जिसमें वह नताशा का हाथ पकड़कर साथ फेरे लेते हुए नजर आ रहे हैं. वरुण धवन (Varun Dhawan) ने फोटो शेयर के साथ प्यारा सा कैप्शन लिखा है. उन्होंने लिखा- जीवन भर का प्यार आधिकारिक हो गया. वरुण की शादी की फोटो सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैन्स से लेकर सेलेब्स तक बधाईयां देते नजर आ रहे हैं.


वरुण धवन (Varun Dhawan) और नताशा दलाल (Natasha Dalal) की शादी की फोटो पर प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने कमेंट करते हुए लिखा 'दोनों साथ में हमेंशा खुश रहो'. वहीं वरुण की सुई- धागा एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने कमेंट करते हुए लिखा- वीडी और नताशा को बधाई .. आप दोनों पूरी जीवन खुश रहें, तरक्की करें यही मेरी शुभकामनाएं हैं. कपिल शर्मा ने भी कमेंट करते हुए लिखा 'आप दोनों को शादी की ढेर सारी शुभकामनाएं'. एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने भी बधाई देते हुए लिखा- आप दोनों को बधाई! दोनों को जीवन भर प्यार और साथ की बधाई. कैटरीना कैफ ने कमेंट करते हुए लिखा आप दोनों को ढेर सारी बधाई. श्रद्धा कपूर ने भी कमेंट करते हुए लिखा- बधाई हो बबडू एंड नट्स.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

वरुण धवन (Varun Dhawan) की शादी की फोटो फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं और इसी का नतीजा है कि इस फोटो पर अब तक 37 लाख व्यूज आ चुके हैं. वरुण धवन और नताशा दलाल की फोटो पर बॉलीवुड सेलेब्स जैसे सोनाक्षी सिन्हा, बिपाशा बसु, अपारशक्ति खुराना, वाणी कपूर, एमी जैक्सन, अमायरा दस्तूर, सोफी चौधरी, फातिमा सना शेख, सोनल चौहान, हुमा कुरैशी, ईशा गुप्ता, नुसरत भरुचा, लॉरेन गोटलिब, अरमान मलिक, कुणाल खेमू, अनुपम खेर, नरगिस फाखरी और मृनाल ठाकुर सहित कई सेलेब्स ने शादी की बधाईयां दी है.

श्रुति हासन ने भी वरुण धवन (Varun Dhawan) और नताशा की फोटो पर लिखा है "दोनों को बधाई और ढेर सारी शुभकामनाएं," जबकि सामंथा ने लिखा: "भगवान आप दोनों पर आशीर्वाद बनाए रखें.

आपको बता दें कि वरुण धवन (Varun Dhawan) और नताशा दलाल दोनों बचपन के दोस्त हैं. अलीबाग में दोनों ने शादी रचाई और इस शादी को काफी निजी रखा गया था साथ ही COVID-19 प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए, वरुण और नताशा की शादी में कथित तौर पर 40-50 गेस्ट ही शामिल हुए थे. खबरों की माने तो जल्द ही वरुण और नताशा मुंबई में भव्य रिसेप्शन पार्टी का आयोजन करने वाले हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं