राज कुमार, नाना पाटेकर, वर्षा उसगांवकर, हरीश कुमार और ममता कुलकर्णी स्टारर 'तिरंगा' 1993 में आई थी. यह फिल्म ब्लॉकबस्टर थी. हालांकि आज रक्षाबंधन के खास मौके पर हम इस फिल्म की एक्ट्रेस वर्षा उसगांवकर के बारे में बताने जा रहे हैं. जो फिल्म में नाना पाटेकर की लेडी लव थी. उन पर फिल्माया गया गाना इसे समझो ना रेशम का तार भइया काफी हिट हुआ था. सालों बाद भी यह गाना रक्षा बंधन पर बजता है और भाई बहन के प्यार का मिसाल बन गया. इस गाने को साधना सरगम ने आवाज दी थी.
जब वर्षा ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा
वर्षा आज बॉलीवुड में एक्टिव नहीं हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस से जुड़ी हुई है. वह अब मराठी फिल्म इडंस्ट्री में काम करती हैं. उन्होंने बॉलीवुड में काम करने को लेकर कहा था, हिंदी फिल्मों में आना उनके लिए एक सपना सच होने जैसा था. उन्होंने "तिरंगा," "हनीमून" और "घर आया मेरा परदेसी" जैसी कई बड़ी फिल्मों में काम किया और अपनी एक अलग पहचान बनाई.
महाभारत में उत्तरा के रोल से घर घर हुई मशहूर
मराठी और हिंदी सिनेमा का जाना-माना चेहरा वर्षा उसगांवकर का "महाभारत" में उत्तरा का किरदार निभाना किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. वर्षा उसगांवकर के पिता चाहते थे कि उनकी बेटी इस ऐतिहासिक सीरियल का हिस्सा बने, लेकिन वर्षा ने इसके लिए कभी कोई औपचारिक ऑडिशन या कोशिश नहीं की. दिलचस्प बात यह है कि "महाभारत" शुरू होने के एक साल बाद, वर्षा अपने परिवार के साथ शूटिंग देखने के लिए सिर्फ एक दर्शक के तौर पर सेट पर गई थीं.
महाभारत ने वर्षा उसगांवकर की जिंदगी कैसे बदली?
वहां युवा अभिमन्यु का ट्रैक दिखाया जा रहा था और मेकर्स उत्तरा का किरदार निभाने के लिए एक नए चेहरे की तलाश में थे. सेट पर मौजूद गुफी पेंटल (शकुनि मामा) की नजर वर्षा पर पड़ी और उन्होंने तुरंत उनसे पूछा कि क्या वह यह किरदार निभाना चाहेंगी. वहाँ मौजूद वर्षा के माता-पिता तुरंत मान गए और इस तरह बिना किसी स्क्रीन टेस्ट के उन्हें यह बड़ा मौका मिल गया.
अभिनय के अलावा, वर्षा एक बेहतरीन गायिका भी हैं और मराठी, हिंदी और कोंकणी इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. अब वह 58 साल की हो चुकी हैं, वह अपने फिटनेस पर काफी ध्यान देती हैं. वह आज भी बेहद खूबसूरत दिखती हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं