विज्ञापन

'मुझे विदा करो', आवारापन विवाद के बाद अमाल मलिक ने लिया फिल्म म्यूजिक से ब्रेक, पोस्ट में कही ये बात

अमाल मलिक ने फिल्म म्यूजिक से ब्रेक लेने का ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि वह अपनी सेहत और पर्सनल वेल-बीइंग को प्राथमिकता देना चाहते हैं.

'मुझे विदा करो', आवारापन विवाद के बाद अमाल मलिक ने लिया फिल्म म्यूजिक से ब्रेक, पोस्ट में कही ये बात
आवारापन विवाद के बाद अमाल मलिक ने लिया फिल्म संगीत से ब्रेक
नई दिल्ली:

अमाल मलिक ने फिल्म म्यूजिक से ब्रेक लेने का ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि वह अपनी सेहत और पर्सनल वेल-बीइंग को प्राथमिकता देना चाहते हैं. म्यूजिक कंपोजर ने 27 अगस्त को X पर यह ऐलान की और कहा कि वह अगले साल तक फिल्म म्यूजिक के नए प्रोजेक्ट्स नहीं लेंगे.. अमाल ने अपनी अपडेट के साथ अस्पताल से एक फोटो भी शेयर की. हालांकि उन्होंने अपनी सेहत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी, लेकिन कहा कि उन्हें अपने मन, शरीर, आत्मा और पूरी तरह से शारीरिक रूप से ठीक होने पर ध्यान देने के लिए समय चाहिए.

उन्होंने लिखा, "मैं बिल्कुल ठीक हूं और इस बार मैं पूरी तरह से वही करूंगा जो मेरे लिए अच्छा है.  सिर्फ वही करूंगा जो मेरे दिल और मेरी सेहत के लिए जरूरी है. मुझे अपने मन, शरीर, आत्मा और पूरी तरह से शारीरिक रूप से ठीक होने के लिए ब्रेक की जरूरत है. मुझे उठना है, ठीक होना है और जल्द ही आप सभी प्यारे #Amaalians के लिए धुनों से भरे दिल के साथ वापसी करनी है."कंपोजर ने यह भी साफ किया कि उनका ब्रेक नए फिल्म म्यूजिक पर लागू होगा. हालांकि, उनके कुछ पुराने रिलीज न हुए गाने फैंस तक पहुंच सकते हैं, अगर उनसे जुड़ी फिल्में थिएटर में रिलीज होती हैं.

उन्होंने आगे कहा, अगले साल तक कोई फिल्म म्यूजिक नहीं, पुराने रिलीज न हुए फिल्मी गाने जल्द ही आ सकते हैं अगर फिल्में रिलीज होती हैं, क्योंकि ये अच्छी कम बजट की फिल्में हैं. ऐसी फिल्मों को आसानी से स्क्रीन नहीं मिलतीं, इसलिए उन प्रोजेक्ट्स के भविष्य के बारे में पता नहीं... प्लीज, मैं आपसे गुजारिश करता हूं कि मुझे और परेशान न करें. जैसे ही मुझे पता चलेगा, मैं अपडेट करूंगा."

अमाल मलिक ने यह कहते हुए अपनी बात खत्म की कि वह म्यूजिक से फिर से जुड़ना चाहते हैं, क्योंकि सिनेमा के सफर ने उन्हें इससे दूर कर दिया था."म्यूजिक से सिनेमा तक का सफर मुझे बहुत दूर ले आया है, अब म्यूजिक की तरफ वापस चलने लगा हूं... अब मुझे विदा करो, मैं वापस आऊंगा, वैसे भी कुछ समय के लिए विदा ले रहा हूं...

  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amaal Mallik News, Amaal Mallik Latest Comment, Amaal Mallik Latest Post, Amaal Mallik Latest Updates, Amaal Mallik Latest News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com