विज्ञापन
This Article is From Dec 07, 2020

Urvashi Rautela ने खाया स्पेशल बनारसी पान, यूं आया रिएक्शन- देखें Video

एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) हाल ही में पान खाती नजर आईं, जिसका वीडियो एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है.

Urvashi Rautela ने खाया स्पेशल बनारसी पान, यूं आया रिएक्शन- देखें Video
उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautlea Video) का वीडियो हुआ वायरल
  • उर्वशी रौतेला का वीडियो हुआ वायरल
  • एक्ट्रेस ने खाया बनारसी पान
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अकसर अपने फोटो और  वीडियो फैन्स के साथ साझा करती नजर आ जाती हैं. उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela Video) का ग्लैमरस अंदाज यूं तो सबको दीवाना बना देता है. लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया है. इस वीडियो में एक्ट्रेस बनारसी पान खाती नजर आ रही हैं. हालांकि, खास बात यह है कि वह पान खाते-खाते तरह-तरह के मुंह भी बना रही हैं, जो फैन्स को काफी पसंद आ रहे हैं. 

वीडियो में उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का सुपरहिट सॉन्ग "खाइके पान बनारस वाला" भी गाती नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन भी काफी मजेदार लिखा है. एक्ट्रेस ने लिखा, "बनारसी पान स्पेशल, खाओगे जी." एक्ट्रेस के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. 

वर्कफ्रंट कि बात करें तो उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) जल्द ही तेलगु फिल्म 'ब्लैक रोज' में नजर आएंगी. बता दें कि उर्वशी रौतेला ने सनी देओल के साथ बॉलीवुड में कदम रखा था. उनकी पहली फिल्म 'सिंह साहेब द ग्रेट' थी, जिसमें उन्होंने सनी देओल की पत्नी का किरदार निभाया था. इसके बाद वे 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' में भी नजर आई थीं. उर्वशी रौतेला ने 'हेट स्टोरी 4' से भी काफी सुर्खियां बटोरी थीं. लॉकडाउन से पहले उर्वशी रौतेला का गाना 'एक डायमंड दा हार लेदे यार' रिलीज हुआ था. इससे पहले उर्वशी रौतेला फिल्म 'पागलपंती' में नजर आई थीं.  उर्वशी रौतेला 2014 में हनी सिंह के सॉन्ग 'लव डोज' में नजर आई थीं, जिसने उन्हें जबरदस्त लोकप्रियता दिलाई.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Urvashi Rautela, Urvashi Rautela Video, Urvashi Rautela Eating Paan, Urvashi Rautela Eating Banarasi Paan, Urvashi Rautela Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com