विज्ञापन
This Article is From May 10, 2021

उर्वशी रौतेला ने गुरु रंधावा के साथ शेयर किया वीडियो, ‘डूब गए’ के व्यूज 90 मिलियन पार जाने पर यूं जताई खुशी

हाल ही में उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) पंजाब के जाने माने सिंगर गुरु रंधावा (Guru Randhawa) के साथ ‘डूब गए (Doob Gaye)’ म्यूजिक एल्बम में दिखाई दी हैं, जिसे अब तक 90 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.

उर्वशी रौतेला ने गुरु रंधावा के साथ शेयर किया वीडियो, ‘डूब गए’ के व्यूज 90 मिलियन पार जाने पर यूं जताई खुशी
उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) ने शेयर किया वीडियो
  • उर्वशी रौतेला ने शेयर किया वीडियो
  • वीडियो में एक्ट्रेस के साथ नजर आये गुरु रंधावा
  • हाल ही में दोनों का लेटेस्ट गाना 'डूब गए' हुआ है रिलीज
नई दिल्ली:

उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) बॉलीवुड की एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जिनकी तस्वीरों व वीडियो को फैन्स खासा पसंद करते हैं. हाल ही में उर्वशी पंजाब के जाने माने सिंगर गुरु रंधावा (Guru Randhawa) के साथ ‘डूब गए (Doob Gaye)' म्यूजिक एल्बम में दिखाई दी हैं. इस गाने को लोगों से भरपूर प्यार मिल रहा है. अपनी इसी खुशी को जाहिर करते हुए उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) ने गुरु के साथ अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें वे गाना हिट होने के लिए लोगों के प्रति अपना आभार जताते नजर आ रही हैं.  

वीडियो में आप देखेंगे कि उर्वशी (Urvashi Rautela Doob Gaye) और गुरु एक खूबसूरत सी जगह पर बैठे हैं और वीडियो के बैकग्राउंड में ‘डूब गए' गाना चल रहा है. वीडियो को शेयर करते हुए उर्वशी (Urvashi Rautela) ने लिखा है, “90 मिलियन से भी ज्यादा प्यार मिला है. डूब गए को ब्लॉकबस्टर हिट बनाने के लिए अप सभी का बहुत शुक्रिया. प्यार को महसूस करें और DoobGaye हैशटैग को इस्तेमाल कर अपने-अपने रील्स बनाएं और हमें टैग करना न भूलें”. बता दें, कुछ दिनों पहले ही रिलीज हुए गाने को यू-ट्यूब पर अभी तक 90 मिलियन व्यूज आ चुके हैं.

उर्वशी (Urvashi Rautela) के इस पोस्ट पर फैन्स उन्हें कमेंट के जरिये ढेरों बधाई दे रहे हैं. एक फैन ने उर्वशी की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है, “बधाई 90 प्लस व्यूज के लिए. यह गाना एक ब्लॉकबस्टर हिट है”. बता दें, उर्वशी की इस पोस्ट को ढाई लाख से भी ज्यादा लोगों ने लाइक किया है, जबकि कमेंट करने वालों की संख्या लगातार बढ़ ही रही है.  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Urvashi Rautela, Urvashi Rautela Video, Urvashi Rautela Doob Gaye
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com