urfi javed ranveer singh : अपने अजीबोगरीब फैशन को लेकर चर्चा में रहने वाली एक्ट्रेस उर्फी जावेद अब अपने बयानों को लेकर भी सुर्खियां बटोर रही हैं. हाल में दिए अपने एक बयान से उर्फी ने सभी को चौंका दिया है. उर्फी ने ये बयान रणवीर सिंह को लेकर दिया है. बीते दिनों करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण सीजन 7' में बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह ने उर्फी जावेद की तारीफ की थी. इसके बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर खूब चर्चा हो रही थी, इस बीच उर्फी ने अब रणवीर को प्रपोजल दे डाला है, वो भी अपने ही हटके अंदाज में, आइए जानते हैं, कि उर्फी ने क्या कहा है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
उर्फी ने रणवीर को दिया प्रपोजल
इंस्टाग्राम पर शेयर हुए एक वीडियो में उर्फी जावेद मीडिया के सवालों का जवाब देती दिख रही हैं, इस दौरान वह कहती है, 'आई लव रणवीर, कभी उसको कोई दूसरी पत्नी लगे तो, वैसे तो दीपिका हैं, उनके बाद तो और क्या चाहिए, लेकिन लगे तो मैं हूं... बस आपको बता रही हूं'. उर्फी का ये बयान जहां कुछ लोगों को फनी लग रहा है, तो वहीं कुछ लोग उर्फी की खिंचाई भी कर रहे हैं. हाल में करण जौहर के शो कॉफी विद करण में रणवीर ने उर्फी की तारीफ करते हुए उन्हें फैशन आइकन बता दिया था, जिसके बाद अब रणवीर के लिए उर्फी का प्यार सामने आया है.
रणवीर की तस्वीर वाली टीशर्ट के साथ शेयर की थी फोटो
रणवीर को लेकर अपने प्यार का इजहार करते हुए हाल में उर्फी ने एक तस्वीर भी शेयर की थी, जिसमें उन्होंने अपनी टी शर्ट पर रणवीर की फोटो लगा रखी थी और चाय की प्याली थामे हुई थीं. कैप्शन में लिखा था, कॉफी विद करण के बाद अब चाय विद रणवीर. बता दें कि उर्फी जावेद को उनके अजीबोगरीब फैशन और कपड़ों के लिए जाना जाता है. आए दिन वह ऐसे-ऐसे अतरंगी कपड़े पहन कर सामने आ जाती हैं, जिसे देख लोग चौंक जाते हैं, लेकिन उर्फी रुकने का नाम नहीं ले रहीं.
ये भी देखें :
VIDEO: अभिनेत्री सान्या को लेकर NDTV से बोले राजकुमार राव, 'दोनों दिल्ली से, हमारा सेंस ऑफ ह्यूमर...'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं