आज हम आपको रूबरू कराने जा रहे हैं बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय के बचपन से. फिल्मी बैकग्राउंड से आने वाले इस बच्चे ने देखते ही देखते इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बना ली है. उनकी स्टाइल हो स्माइल हो या फिर इनका गुड लुक्स, फैंस तो फैंस बॉलीवुड की गंगूबाई भी इन पर अपना दिल हार बैठी हैं. इतने बड़े हंट के बाद तो यकीनन तस्वीर में नजर आ रहे इस क्यूट से बच्चे को अपने पहचान ही लिया होगा. लेकिन अगर अब तक दिमाग की घंटी नहीं बड़ी है तो चलिए आपको बता देते हैं यह क्यूट बॉय आखिर है कौन?
ऋषि कपूर के साथ ये बच्चा कौन
इस थ्रोबैक तस्वीर को जरा गौर से देखिए, नीतू सिंह और ऋषि कपूर के साथ नजर आ रहा है ये छोटा सा लड़का कौन है, जो टोपी लगाए बहुत क्यूट सी स्माइल कर रहा है? अगर आपको थोड़ा भी कंफ्यूजन है तो आप इनकी स्माइल को देखकर पहचान सकते हैं कि ये कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड के चॉकलेट बॉय रणबीर कपूर है, जो तस्वीर में बहुत ही क्यूट और मासूम लग रहे हैं. रणवीर भले ही फिल्मी बैकग्राउंड से आए हो लेकिन बॉलीवुड में इस मुकाम तक पहुंचाने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है. ये बात अलग है कि उनकी डेब्यू फिल्म फ्लॉप हो गई थी लेकिन फिर उन्होंने ब्रह्मास्त्र जैसा ब्रह्मास्त्र भी इंडस्ट्री को दिया है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
डेब्यू फिल्म फ्लॉप के बाद भी है करोड़ों के मालिक
बता दें कि रणबीर कपूर ने 2007 में फिल्म 'सांवरिया' से सोनम कपूर के साथ अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी, हालांकि ये फिल्म बड़े पर्दे पर कमाल नहीं कर पाई थी और एक फ्लॉप फिल्म साबित हुई थी. इतना ही नहीं रणबीर कपूर साल में केवल एक दो फिल्में ही करते हैं लेकिन इसके बाद भी आपको जानकर हैरानी होगी कि वो 345 करोड़ सालाना कमाते हैं.
ऐसा रहा फिल्मी करियर
28 सितंबर 1982 को कपूर खानदान में जन्मे रणबीर कपूर आज किसी परिचय का मोहताज नहीं है. उन्होंने मुंबई के स्कॉटिश स्कूल से अपनी स्कूलिंग की और इसके बाद एच.आर. कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से उन्होंने ग्रेजुएशन किया. अपनी फिल्मों के अलावा रणबीर कपूर अपनी लव लाइफ को लेकर भी बहुत सुर्खियों में रहते हैं. सबसे पहले उनका नाम फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी के साथ जुड़ा था, इसके बाद 2007 से 2009 तक उन्होंने दीपिका पादुकोण को डेट किया, फिर 2012 से 2016 वो कैटरीना कैफ के साथ सीरियस रिलेशनशिप में रहे, हालांकि पिछले साल उन्होंने बॉलीवुड की गंगूबाई यानी कि आलिया भट्ट के साथ शादी की, जिससे उनकी एक बेटी राहा कपूर है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं