सोशल मीडिया पर एक बच्ची की तस्वीर को बहुत पसंद किया जा रहा है, जिसमें वे अपनी मां संग दिख रही हैं. मां की गोद में नजर आने वाली ये छोटी बच्ची अपने समय में फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज अभिनेत्री थीं और आज भी इनकी अदायगी और खूबसूरती का कोई तोड़ नहीं है. क्या हुआ आप इन्हें पहचान पाए? अगर नहीं, तो चलिए हम आपको एक छोटा सा हिंट दे देते हैं. यह बच्ची अमिताभ बच्चन से लेकर अक्षय कुमार और संजय दत्त तक को डेट कर चुकी हैं. क्या हुआ अब पहचाना? अब भी नहीं, तो बता दें ये कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री रेखा हैं.
इस फोटो में रेखा को अपनी मां पुष्पावली की गोद में देखा जा सकता है. रेखा की मां भी एक मशहूर अभिनेत्री थीं, जबकि उनके पिता जेमिनी गणेशन दिग्गज अभिनेता. माता-पिता के अलगाव के बाद सारी जिम्मेदारी रेखा पर आ गई थी. रेखा का असली नाम भानुरेखा गणेशन है. वे 10 अक्टूबर, 1954 को तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में जन्मी थीं. लंबे समय से रेखा भले ही फिल्मी दुनिया से दूर चल रही हों, लेकिन वे अक्सर किसी न किसी वजह से लाइमलाइट में बनी रहती हैं.
-
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया -
आमिर खान और अमिताभ बच्चन के फैन हैं स्वामी सर्वप्रियानंद, ‘हनुमान अंश’ देखने की जताई इच्छा -
विदेश मंत्री जयशंकर ने बताया इस वक्त कूटनीति पर कौन सी वेब सीरीज देख रहे -
NDTV World Summit 2026 में पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में होगा संबोधन -
कौन सी वेबसीरीज देख रहे विदेश मंत्री S Jaishankar, वर्ल्ड समिट में बताया -
NDTV World Summit | 'भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया', S Jaishankar का बड़ा बयान -
NDTV World Summit 2026: पाकिस्तान और आतंकवाद के सवाल पर क्या बोले एस. जयशंकर? -
भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया, आंदोलनों के पीछे अक्सर बाहरी ताकतें- एस जयशंकर

रेखा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड एक्ट्रेस की थी. उन्हें सबसे पहले फिल्म 'रंगुला रत्नम' में देखा गया था. वहीं हिंदी सिनेमा में बतौर हीरोइन वे पहली बार साल 1970 की फिल्म 'सावन भादो' में नजर आई थीं. इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता नवीन निश्चल मुख्यभूमिका में थे. रेखा कई प्रतिष्ठित अवार्ड अपने नाम कर चुकी हैं. साल 2010 में वे पद्मश्री से भी सम्मानित की गई थीं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं