बॉलीवुड में कुछ दशक पहले एक ऐसी एक्ट्रेस की एंट्री हुई थी जिसे मेकर्स सिर्फ इसलिए नकार देते थे कि उसकी नाक बहुत छोटी है. ये लड़की फिर भी हार नहीं मानती और अपना मुकाम बनाने की जद्दोजहद जारी रखती है. फिर एक दिन ऐसा आता है जब यही एक्ट्रेस बॉलीवुड के शिखर पर सवार हो जाती है. ये ऐसी एक्ट्रेस हैं जिनका नाम बॉलीवुड की तमाम बड़ी एक्ट्रेस में शामिल हैं. साठ से सत्तर के दशक में किसी भी फिल्म को हिट करने के लिए इस एक्ट्रेस का नाम ही काफी होता था. हालांकि ये सफर उनके लिए बहुत आसान नहीं था. यहां तक पहुंचने के लिए एक्ट्रेस को साथ मिला दारा सिंह जैसे उस दौर के हिट हीरो का और फिर उनकी तकदीर बदलना शुरू हो गई.
Gorgeous Mumtaz????#mumtaz #bollywoodflashback pic.twitter.com/J3SIRrRV0N
— Movies N Memories (@BombayBasanti) November 8, 2024
दारा सिंह संग किया काम
ये एक्ट्रेस हैं मुमताज जिन्होंने बतौर एक साइड और सपोर्टिंग एक्ट्रेस फिल्मी दुनिया में कदम रखा था. उनके शुरूआती दौर में कोई हीरो उनके साथ काम करने के लिए तैयार नहीं था. यहां तक कि मेकर्स भी उनके लुक को फिल्मी दुनिया के अनुकूल नहीं मानते थे. ऐसे समय में दारा सिंह उनके साथ काम करने के लिए राजी हुए. एक इंटरव्यू में खुद मुमताज ने बताया था कि दारा सिंह ने उनकी फोटो देखकर उनके साथ काम करने के लिए हामी भर थी. वो इसलिए क्योंकि दारा सिंह खुद इतने बड़े स्टार थे कि उन्हें हीरोइन से कोई फर्क नहीं पड़ता था.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
एक साथ कीं 16 फिल्में
दारा सिंह के साथ मुमताज ने सबसे पहले फौलाद नाम की फिल्म में काम किया. ये उनकी ऐसी पहली फिल्म थी, जिसमें उन्हें हीरोइन का रोल मिला था. इस फिल्म में दारा सिंह और मुमताज की जोड़ी दर्शकों को खासी पसंद आई. जिसके बाद दारा सिंह ने एक साथ 16 फिल्मों में काम किया. इन 16 मूवीज में दस मूवी ऐसी थीं जो जबरदस्त हिट भी रही थीं. इसके बाद मुमताज की एक्टिंग की तारीफ होने लगी और धीरे धीरे वो पहली पंक्ति की एक्ट्रेस में शामिल हो गईं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं