विज्ञापन
This Article is From Dec 27, 2022

फ्रॉक में बैठे इस बच्चे ने बॉलीवुड ला दिया है भूचाल, इनके टक्कर में नहीं है शाहरुख-सलमान, धड़ल्ले से दे रहा हिट, पहचाना क्या?

फोटो में आप देख सकते हैं कि एक बच्चा फ्रॉक पहने बैठा हुआ है. उस बच्चे के साथ उसका डॉग भी दिखाई दे रहा है. बच्चा बड़े ही ध्यान से अपने डॉग को देख रहा है. क्या आप बता सकते हैं कि ये बच्चा आखिर कौन है?

फ्रॉक में बैठे इस बच्चे ने बॉलीवुड ला दिया है भूचाल, इनके टक्कर में नहीं है शाहरुख-सलमान, धड़ल्ले से दे रहा हिट, पहचाना क्या?
कौन है ये बच्चा?
नई दिल्ली:

बॉलीवुड सितारों की फोटो को देखना फैन्स बहुत पसंद करते हैं. खासकर उनके बचपन की फोटो पर लोग बहुत प्यार बरसाते हैं. सोशल मीडिया पर अब तक न जाने कितने ही सुपरस्टार के बचपन की फोटो वायरल हुई है. ऐसी ही एक वायरल हो रही फोटो आज की इस पोस्ट में हम आपके लिए लेकर आए हैं. सोशल मीडिया पर एक बच्चे की फोटो इस समय खूब वायरल हो रही है, जो आज की डेट में एक मशहूर बॉलीवुड हीरो है. फोटो में यह बच्चा फ्रॉक पहने नजर आ रहा है. 

फोटो में आप देख सकते हैं कि एक बच्चा फ्रॉक पहने बैठा हुआ है. उस बच्चे के साथ उसका डॉग भी दिखाई दे रहा है. बच्चा बड़े ही ध्यान से अपने डॉग को देख रहा है. क्या आप बता सकते हैं कि ये बच्चा आखिर कौन है? अगर नहीं पहचान पाए तो चलिए हम ही आपको बता देते हैं. फ्रॉक पहने लड़की के गेटअप में दिखाई दे रहा बच्चा और कोई नहीं बल्कि हम सब के प्यारे कार्तिक आर्यन हैं.

66ple91o

कार्तिक आर्यन इस समय बॉलीवुड के टॉप हीरो हैं, जिन्होंने हिट के मामले में शाहरुख-सलमान जैसे सुपरस्टार को पीछे छोड़ दिया है. बीते दिनों कार्तिक की फिल्म भूल भुलैया 2 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी. वहीं हाल ही में ओटीटी पर रिलीज हुई कार्तिक की फिल्म 'फ्रेडी' भी खूब पसंद की गई. 

बात करें कार्तिक के वर्क फ्रंट की तो वे जल्द ही 'शहजादा' में दिखाई देंगे. इस फिल्म में उनके साथ कृति सेनन मुख्य भूमिका में नजर आएंगी. क्रिसमस के मौके पर कार्तिक और कृति की एक फोटो वायरल हुई थी, जिसमें दोनों साथ में क्रिसमस मनाते नजर आए थे. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kartik Aaryan, Kartik Aaryan Photos, Kartik Aaryan Childhood Photos, Kartik Aaryan Instagram, Kartik Aaryan Throwback Pics, Kartik Aaryan Rare Childhood Pics, Kartik Aaryan In Frock, कार्तिक आर्यन के बचपन की फोटो, फ्रॉक में कार्तिक आर्यन, Kartik Aaryan School Photos, Kartik Aaryan College Pics, Kartik Aaryan With Mother, Kartik Aaryan Upcoming Movies, Kartik Aaryan Career, Shehzada
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com