सोशल मीडिया पर आए दिन बॉलीवुड सेलेब्स के बचपन की फोटो वायरल होती रहती है. इसी क्रम में आज हम आपके लिए एक और फोटो लेकर आए हैं. यह एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो है और आप देख सकते हैं कि एक बच्चा अपनी बहन से राखी बंधवा रहा है. क्या आप बता सकते हैं कि ये बच्चा आज की डेट में कौन सा बड़ा स्टार है? अगर नहीं तो बता दें कि ये और कोई नहीं बल्कि तारा सिंह के किरदार से बॉलीवुड में गदर मचाने वाले अभिनेता सनी देओल हैं. सनी देओल की ये फोटो फैन्स द्वारा खूब पसंद की जा रही है.
आप देख सकते हैं कि सनी देओल कितने आराम से बैठकर अपनी बहन से हाथों पर राखी बंधवा रहे हैं. बता दें, सनी देओल धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर के बेटे हैं. सनी देओल के भाई का नाम बॉबी देओल है. बॉबी देओल भी जाने-माने फिल्म अभिनेता हैं. सनी और बॉबी की दो सगी बहनें भी हैं, जिनका नाम अजीता देओल और विजेता देओल है. धर्मेंद्र ने ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी से दूसरी शादी की थी. हेमा और धर्मेंद्र की ईशा देओल और अहाना देओल नाम की दो बेटियां हैं. इस लिहाज से देखा जाए तो सनी देओल की चार बहनें और एक भाई हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सनी देओल हाल ही में अपनी सुपरहिट फिल्म गदर 2 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. यह सनी देओल की पहली सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है. फिल्म में एक बार फिर उन्होंने तारा सिंह के किरदार से दर्शकों का दिल जीत लिया. वहीं अमीषा पटेल सकीना के रोल में नजर आई हैं. मात्र 60 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 500 करोड़ से अधिक का बिजनेस किया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं