कोई भी फिल्म बनाने के लिए सिर्फ लीड कास्ट ही काफी नहीं होती. साइड आर्टिस्ट और कैरेक्टर आर्टिस्ट भी अहमियत रखते हैं और बैकग्राउंड में नजर आने वाला हर छोटा बड़ा चेहरा इंपोर्टेंट होता है. कई बार ऐसा भी होता है कि वक्त के साथ लीड कास्ट में दिखने वाले चेहरे फिल्मों से गायब हो जाते हैं और पीछे नजर आने वाले चेहरे शौहरत की बुलंदियों पर पहुंच जाते हैं. ममता कुलकर्णी की एक फिल्म से जुड़ी तस्वीर भी कुछ ऐसी ही है, जिसमें नजरें तो लीड स्टार कास्ट पर टिक जाती है. गुजरते वक्त के साथ ममता कुलकर्णी फिल्मी दुनिया की चकाचौंध में खो गईं. लेकिन पीछे दिख रही ये लड़की जो बैकग्राउंड में डांस कर रही है वो फिल्मी दुनिया का बड़ा नाम बन चुकी है.
कौन है ये बच्ची
इस तस्वीर को देखकर इस किशोरी को पहचान पाना मुश्किल है, जो आज की सुपरस्टार बन चुकी हैं. ये क्यूट सी बच्ची हैं नीरू बाजवा, जो आज एक बहुत सक्सेसफुल और सिजलिंग एक्ट्रेस बन चुकी हैं. नीरू बाजवा (Neeru Bajwa) हिंदी फिल्मों में तो काम कर ही चुकी हैं पंजाबी सिनेमा (Panjabi Cinema Top Actress) का वो जाना माना नाम है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वो पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे महंगी एक्ट्रेस में से एक हैं.
-
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: राज्यों के बीच हो CEO जैसी रेस... देश की अर्थव्यवस्था पर बोले निखिल कामत -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
NDTV World Summit 2026: बॉलीवुड से ग्लोबल स्टेज तक, Mohini Dey के 20 साल के सफर की अनसुनी बातें -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
पंजाबी फिल्मों में फर्राटेदार पंजाबी बोलने वाली नीरू बाजवा (Neeeru Bajwa Background Dancer) को देखकर ये अंदाजा लगाना मुश्किल है कि वो कनाडा की रहने वाली हैं. कनाडा में ही नीरू बाजवा ने अपनी पढ़ाई भी पूरी की. लेकिन उन्हें किसी और करियर से ज्यादा एक्टिंग की दुनिया में नाम बनाने का शौक था. इसलिए वो कनाडा से मुंबई आ गईं. यहां 1998 में उन्हें पहली बार फिल्म में काम करने का मौका मिला. इसके बाद उन्होंने टीवी, म्यूजिक एल्बम सहित फिल्मी दुनिया में भी खासी पहचान बनाई. 2015 में नीरू बाजवा ने हैरी जवंधा से शादी रचाई. उनकी तीन बेटियां भी हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं