कुछ गाने हीरोइन के साथ नहीं, हीरो और विलेन के साथ अमर हो जाते हैं. ऐसा ही एक गाना 34 साल पहले आया था. 21 फरवरी 1992 को रिलीज हुई अजीज सेजावल की फिल्म अधर्म का गाना 'तुन्ना तुन्ना ता ता तुन्ना' ही वो सॉन्ग है जिसमें कोई हीरोइन नहीं लेकिन फिर भी ये सॉन्ग यादगार है. इस गान में संजय दत्त से साथ माधुरी दीक्षित जैसी कोई हीरोइन नहीं बल्कि शक्ति कपूर हैं. दोनों ही सड़क पर जमकर डांस कर रहे हैं. बदस्तूर संजय इस गाने में 90s की अपनी जिम बॉडी को दिखा रहे हैं. आइए जानते हैं इस गाने के बारे में खास बातें.
अधर्म का गाना और स्टारकास्ट
अधर्म फिल्म में संजय दत्त और शक्ति कपूर के अलावा शत्रुघ्न सिन्हा, शबाना आजमी, अनिता राज, गुलशन ग्रोवर, परेश रावल और किरण कुमार थे. फिल्म के प्रोड्यूसर नितिन मनमोहन थे, स्क्रिप्ट जावेद सिद्दीकी की. ये एक्शन ड्रामा फिल्म थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसे कामयाबी दिलाने में इसके म्यूजिक का अहम योगदार रहा.
इसमें आनंद-मिलिंद का म्यूजिक था और समीर के बोल. फिल्म का सबसे सुपरहिट सॉन्ग 'तुन्ना तुन्ना ता ता तुन्ना' था जिसे अमित कुमार और अरुण बख्शी ने गाया. इस गाने के बोल भी काफी मजेदार हैं और जोश से भरे हुए हैं, 'आसमान को धरती पे लाने वाला चाहिए, झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए.
अधर्म का बजट और सिंगर
इस गाने में जहां अमित कुमार की आवाज का खुलापन है तो वहीं इस गाने को मसालेदार बनाने का काम करती है अरुण बख्शी की आवाज. वह इस गाने में मजेदार छौंक लगाते हैं. इस गाने ने फिल्म को कामयाबी दिलाई और संजय दत्त की लोकप्रियता में इजाफा किया.
अधर्म का बजट लगभग 1.97 करोड़ रुपये बताया जाता है. जबकि इसने दुनियाभर में 5.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. इसके भारत में नेट कलेक्शन 3.60 करोड़ रुपये रहा. लेकिन ये फिल्म आज भी अपने गाने तुन्ना तुन्ना की वजह से ही पहचानी जाती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं