विज्ञापन

27 साल पुराना तब्बू का वो गाना जिसे आशा भोसले की आवाज ने बनाया कल्ट क्लासिक, शाहरुख खान ने ठुकराई थी फिल्म

90 के दशक के आखिर का यह गाना अपनी धुन और आवाज के साथ तब्बू के डांस के लिए भी खूब याद किया जाता है. करीब 27 साल बाद भी आशा भोसले और ए.आर. रहमान का यह गाना पुराने बॉलीवुड के खास डांस नंबरों में शामिल है.

27 साल पुराना तब्बू का वो गाना जिसे आशा भोसले की आवाज ने बनाया कल्ट क्लासिक, शाहरुख खान ने ठुकराई थी फिल्म
इस गाने में तब्बू ने किया था ऐसा डांस, आज भी नहीं उतरा इसका रंग
नई दिल्ली:

90 के दशक के आखिर में बॉलीवुड के गानों का अपना ही अलग रंग था. उस दौर में कई गाने अपनी धुन की वजह से याद रह गए तो कुछ अपने फिल्मांकन और कलाकारों के अंदाज के कारण. एक ऐसा ही गाना है, जिसमें तब्बू का डांस, आशा भोसले की आवाज और ए.आर. रहमान का संगीत एक साथ सुनने और देखने को मिलता है. गाने में तब्बू के डांस का अंदाज इतना खास था कि आज भी इसे देखने पर पुराने दौर की याद ताजा हो जाती है. फास्ट बीट और तब्बू के बेहतरीन डांस स्टेप्स ने इस गाने को बाकी गानों से अलग पहचान दी. 1999 में रिलीज हुई फिल्म ‘तक्षक' का यह गाना आज भी बॉलीवुड के यादगार डांस नंबरों में शामिल है. हम बात कर रहे हैं ‘मुझे रंग दे… हां रंग दे.. हां अपनी प्रीत विच रंग दे..' की.

तब्बू के डांस ने खींचा था सबका ध्यान

‘मुझे रंग दे..' में तब्बू का डांस इस गाने की सबसे खास चीजों में से एक रहा. गाने में उनका अंदाज काफी जोशीला था और तेज संगीत के साथ उनके डांस स्टेप्स ने इसे एक अलग पहचान दी. गाने को गणेश आचार्य ने कोरियोग्राफ किया था. पुराने गानों को याद करने वाले दर्शकों के लिए तब्बू का यह डांस आज भी इस गाने की पहचान है. यह ऐसा गाना था जिसे सिर्फ सुनने के साथ-साथ देखने में भी उतना ही मजा आता था. तब्बू के एक्सप्रेशन, डांस और गाने का पूरा माहौल मिलकर इसे 90 के दशक के खास डांस नंबरों में जगह देते हैं.

ये भी पढ़ें: 1981 नहीं 1976 में स्टार बन जाते अनिल कपूर, लुक की वजह से शोले का अहमद ले गया रोल, 50 साल बाद भी इस गाने से पहचानी जाती है फिल्म

आशा भोसले की मदभरी आवाज और रहमान के बेहतरीन म्यूजिक का कॉकटेल

गाने की दूसरी बड़ी खासियत आशा भोसले की आवाज है. उन्होंने जिस अंदाज में ‘मुझे रंग दे' को गाया, उससे गाने का जोश और बढ़ जाता है. बार-बार लौटता इसका मुखड़ा सुनते ही ध्यान खींचता है और यही इसकी सबसे याद रहने वाली खूबियों में से एक है. ‘तक्षक' का संगीत ए.आर. रहमान ने तैयार किया था और ‘मुझे रंग दे' उनके उस दौर के अलग अंदाज वाले गानों में शामिल है. गाने की तेज लय और लोक रंग की झलक इसे बाकी डांस नंबरों से अलग करती है. यही वजह है कि करीब 27 साल बाद भी यह गाना सुनते ही 90 के दशक का वह दौर याद आ जाता है. 

‘तक्षक' का निर्देशन गोविंद निहलानी ने किया था. अजय देवगन, तब्बू, राहुल बोस और अमरीश पुरी जैसे कलाकारों वाली यह फिल्म अपराध, दोस्ती और प्यार के बीच फंसे एक ऐसे शख्स की कहानी थी, जो हिंसा की दुनिया से बाहर निकलना चाहता है. अपने गंभीर अंदाज और अलग कहानी की वजह से यह फिल्म उस दौर की आम बॉलीवुड फिल्मों से काफी अलग नजर आई थी. बता दें कि इस फिल्म को पहले शाहरूख खान को ऑफर हुई थी, लेकिन उन्होंने ये फिल्म करने से मना कर दिया था. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood, Entertainment, Hindi Music, Hindi Songs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com