फेवरेट फिल्म स्टार चुनने के मामले में सबकी पसंद अलग अलग होती है. शायद आपको भी कोई एक्टर और कोई एक्ट्रेस बेहद पसंद होगी. और, ये ख्वाहिश भी उसी के साथ होगी कि कभी कभी अपने पसंदीदा एक्टर और एक्ट्रेस को एक साथ काम करते हुए देख सकें. कुछ जोड़ियों को साथ देखने का इंतजार आज भी दर्शक शिद्दत से कर रहे हैं. जिसमें कुछ हीरोज हैं तो कुछ हीरो हीरोइन की जोड़ियां शामिल हैं. उम्मीद की जा सकती है कि इनमें से कोई कोई जोड़ी कभी न कभी एक साथ नजर आएगी. लेकिन एक दौर की नंबर वन हीरोइन की जोड़ी मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर के साथ कभी दिखाई नहीं देगी.
इन जोड़ियों को साथ देखने का इंतजार
आज के जमाने के सिंबा रणवीर सिंह और लेडी परफेक्शनिस्ट कंगना रनौत को फैन्स साथ देखना चाहते हैं. रानी मुखर्जी ने अपने दौर में हर लीडिंग एक्टर के साथ काम किया लेकिन उनकी जोड़ी खिलाड़ी स्टार अक्षय कुमार के साथ कभी नहीं बन सकी. जूही चावला और सलमान खान ने भी एक ही वक्त में बुलंदियों को छुआ लेकिन एक गेस्ट अपीयरेंस के अलावा दोनों पूरी फिल्म में कभी साथ नहीं दिखे. विद्या बालन भी कभी आमिर खान और सलमान खान के साथ नहीं दिखीं. दीपिका पादुकोण को फैन्स सलमान खान और ऋतिक रोशन के साथ देखने का इंतजार कर रहे हैं. भाई बहन होने के बावजूद रणबीर कपूर, करीना कपूर ने अब तक स्क्रीन शेयर नहीं की है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कभी नहीं बन सकेंगी ये जोड़ियां
कुछ ऐसी जोड़ियां भी हैं जिन्हें साथ देखने का फैन्स को हमेशा इंतजार रहा. लेकिन ये सपना कभी पूरा न हो सका. ऐसी ही एक जोड़ी है श्रीदेवी आमिर खान की. जो अब चाह कर भी कभी फिल्मी पर्दे पर नहीं दिख सकेगी. श्रीदेवी जो इस दुनिया को अलविदा कह चुकी हैं. फिल्म गुलाब गैंग में दो दिग्गज एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित और जूही चावला एक साथ दिख चुकी हैं लेकिन माधुरी दीक्षित और श्रीदेवी कभी साथ नजर नहीं आईं. ये हसरत भी अब कभी पूरी नहीं हो सकेगी.
सारा अली खान ने पैपराजी के साथ की गपशप, जरा हटके जरा बचके देखने का किया अनुरोध
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं