विज्ञापन
This Article is From Sep 15, 2022

इस विदेशी गाने का हिंदी वर्जन हैं फिल्म 'थैंक गॉड' का पहला गाना, टीजर रिलीज होते ही फैंस बोले- 'हे भगवान एक और रीमेक'

बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और अजय देवगन की फिल्म थैंक गॉड के पहले गाने का टीजर रिलीज हो गया है. टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. थैंक गॉड का पहला गाना विदेशी सिंगर के गाने का कॉपी है.

इस विदेशी गाने का हिंदी वर्जन हैं फिल्म 'थैंक गॉड' का पहला गाना, टीजर रिलीज होते ही फैंस बोले- 'हे भगवान एक और रीमेक'
इस विदेशी गाने का हिंदी वर्जन हैं फिल्म 'थैंक गॉड' का पहला गाना
नई दिल्ली:

बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और अजय देवगन की फिल्म थैंक गॉड के पहले गाने का टीजर रिलीज हो गया है. टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. थैंक गॉड का पहला गाना विदेशी सिंगर के गाने का कॉपी है. जिसे सिद्धार्थ मल्होत्रा और डांसर नोरा फतेही पर फिल्माया गया है. थैंक गॉड का यह गाना श्रीलंकाई गायिका योहानी के लोकप्रिय गीत 'मानिके मगे हिते' का हिंदी रीमेक है. हालांकि थैंक गॉड में आने से पहले ही इस फिल्म का हिंदी वर्जन रिलीज हो गया था. 

बात करें फिल्म के गाने की तो एक बार फिर से नोरा फतेही अपने शानदार डांस से दर्शकों के दिलों को जीतती दिखाई देंगी. वहीं इस बार सिद्धार्थ मल्होत्रा उनके साथ डांस करते दिखाई देंगे. फिल्म का गाना शुक्रवार को रिलीज होगा. सोशल मीडिया पर थैंक गॉड का मानिके गाना का टीजर जमकर वायरल हो रहा है. सिद्धार्थ मल्होत्रा और नोरा फतेही के फैंस टीजर को खूब पसंद कर रहे हैं. साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. वहीं कुछ लोगों ने मानिके के हिंदी वर्जन बनाने पर बॉलीवुड को ट्रोल किया है. 

एक सोशल मीडिया यूजर्स ने लिखा, 'अच्छे गाने को बर्बाद करना कोई बॉलीवुड से सीखे.' दूसरे ने लिखा, रीमेक की बिल्कुल जरूरत नहीं थी. वहीं अन्य ने लिखा, हे भगवान एक और रीमेक. इनके अलावा और भी कई सोशल मीडिया यूजर्स ने गाने पर कमेंट किए हैं. बात करें फिल्म थैंक गॉड की तो इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और अजय देवगन के साथ रकुल प्रीत सिंह मुख्य भूमिका में हैं. इस फिल्म का निर्देशन इंद्र कुमार ने किया है. यह फिल्म इस दिवाली 25 अक्टूबर, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. 

कैमरे के सामने पोज देती नजर आईं आलिया भट्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Manike Mage Hithe, Song Manike Mage Hithe, Than God Song Manike, Nora Fatehi, Sidharth Malhotra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com