विज्ञापन
This Article is From Nov 30, 2024

27 साल पुरानी वो फिल्म, जो थी 1997 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी मूवी, पर्दे पर नहीं दिखी फिर जोड़ी

आमिर खान और जूही चावला, अजय देवगन और काजोल की इकलौती फिल्म, जिसे हाल ही में 27 साल पूरे हुए हैं.

27 साल पुरानी वो फिल्म, जो थी 1997 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी मूवी, पर्दे पर नहीं दिखी फिर जोड़ी
इश्क फिल्म को 27 साल हुए पूरे
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की बेहद कम फिल्में होती हैं, जिनका रीमेक साउथ में बनता है. ऐसा ही इस फिल्म के साथ हुई, जिसे हाल ही में 27 साल पूरे हुए हैं. यह अजय देवगन की 1997 में आई रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'इश्क' है, जिसकी रिलीज को 28 नवंबर को 27 साल पूरे हुए. इसकी  खुशी उन्‍होंने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर की. अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर, 'सिंघम' अभिनेता ने एक दिल छू लेने वाली पोस्ट शेयर की, जिसमें फिल्‍म की उनकी को-स्‍टार काजोल के साथ उनकी तस्‍वीर भी है. एक तस्‍वीर हाल ही की है वहीं दूसरी तस्‍वीर पुरानी है. पोस्ट शेयर करते हुए अजय ने कैप्शन में लिखा, "फिल्‍म 'इश्क' ने अपने 27 साल पूरे कर लिए है.

पोस्ट में पहली तस्वीर फिल्म की है, जब‍कि शेयर की गई दूसरी तस्‍वीर कपल की हाल ही की है. जिसमें दोनों को ब्‍लैक कलर के आउटफिट में देखा जा सकता है. वहीं फैंस ने फिल्म के यादगार सींस और फिल्‍म में दोनों की शानदार केमिस्ट्री को याद करते हुए देवगन की पोस्ट पर खूब प्यार बरसाया. एक यूजर ने लिखा, “यह फिल्म बहुत खास है। इसे देखना बचपन की यादें ताजा करने जैसा लगता है.”

एक अन्य ने टिप्पणी की, "मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि इस फिल्म को 27 साल हो गए हैं." वहीं तीसरे ने कहा, 'अब तक की सर्वश्रेष्ठ फिल्म.'' इंद्र कुमार द्वारा निर्देशित, 'इश्क' में आमिर खान और जूही चावला के साथ-साथ दलीप ताहिल, सदाशिव अमरापुरकर, जॉनी लीवर और मोहन जोशी भी मुख्य भूमिकाओं में थे.

1997 में रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही, इसके गाने 'नींद चुराई मेरी' और इसके कॉमेडी सीन आज भी दर्शकों के दिलों में खास जगह रखते हैं. 28 नवंबर, 1997 को रिलीज हुई 'इश्क' उस समय हिट रही. वहीं यह उस साल की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई. इस रोमांटिक कॉमेडी को 2007 में कन्नड़ में "स्नेहाना प्रीतिना" के नाम से बनाया गया था.

IMdb के अनुसार, यह शाहरुख खान की अन्य फिल्मों की सबसे मशहूर एक्ट्रेसेस जूही चावला और काजोल की इकलौती फिल्म है. वहीं अजय और आमिर की भी जोड़ी वाली यह अब तक की एकमात्र फिल्म है. इसके बाद उन्हें सिल्वर स्क्रीन पर साथ नहीं देखा गया. जबकि अजय देवगन और आमिर खान ने हाल ही में अपनी हिट रोमांटिक कॉमेडी के सीक्वल की संभावना की ओर इशारा करते हुए फिर से सहयोग करने की उत्सुकता व्यक्त की. वह दोनों "तेरा यार हूं मैं" के मुहूर्त लॉन्च पर एक साथ नजर आए.

"इश्क" की शूटिंग के दौरान अपने समय को याद करते हुए अजय ने कहा, "मैं बस उन्हें बता रहा था कि हमने इश्क के सेट पर बहुत मजा किया. "हमें एक और करना चाहिए." आमिर ने सहमति जताते हुए कहा, "हमें ऐसा करना चाहिए, यार." 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ishq, Ajay Devgn, Aamir Khan, Kajol, Juhi Chawla, Ishq Trivia, 1997 Superhit Movie, Ishq Song
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com