सुशांत सिंह राजपूत को दुनिया छोड़े चार साल हो चुके हैं. अचानक हुई उनकी मौत के हर किसी को हैरान कर दिया था. सुशांत सिंह राजपूत ने बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस संग काम किया था. कई एक्ट्रेस उन्हें आज भी सोशल मीडिया के जरिए याद करती रहती हैं. अब सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी हीरोइन ने उन्हें याद किया. साथ ही सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट लिखा है. सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा थी. इस फिल्म में उनके हीरोइन संजना सांघी थीं.
संजना सांघी ने दिल बेचारा से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था. इस फिल्म को रिलीज हुए आज चार साल हो चुके हैं. ऐसे में उन्होंने फिल्म और सुशांत सिंह राजपूत से जुड़ी यादों को याद किया है. संजना सांघी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर दिल बेचारा से जुड़ी तस्वीरों को शेयर किया है. इन तस्वीरों के साथ उन्होंने पोस्ट में लिखा, 'इस खास दिन को 4 साल हो गए हैं. यह मेरे लिए अब तक के अविश्वसनीय सफर पर चिंतन करने और खुद को पुरानी यादों में डुबोने का दिन है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
एक्ट्रेस ने पोस्ट में आगे लिखा, 'दिल बेचारा और किज़ी बसु को आपने जो असीम प्यार दिया है, उसके लिए मैं कभी भी आभारी नहीं हो सकता. आप सभी का मनोरंजन करने का यह अवसर पाकर मैं अपने दिल में जो उत्साह महसूस कर रहा हूं, उसके लिए मैं कभी भी आभारी नहीं हो सकता, धन्यवाद, लाखों बार, मुझे तुम्हारी याद आती है सुश.' आपको बता दें कि दिल बेचारा सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद ओटीटी पर रिलीज हुई थी.
बिग बॉस से जुड़ी 5 बातें: जानें कैसे बचेगी Salman Khan की विरासत?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं