Kanguva Box Office Collection: साउथ सुपरस्टार सूर्या और बॉबी देओल की कंगुवा 2024 की रिलीज से पहले मचअवेटेड फिल्मों में से एक थी, जिसके 350 करोड़ के बजट की जितनी चर्चा हुई उतनी ही फिल्म के शूटिंग सीक्वेंस की खबरें सुनने को मिली. लेकिन रिलीज के बाद नेगेटिव रिव्यू फैंस और क्रिटिक्स द्वारा दिए गए, जिसका असर हफ्ते भर में कमाई पर देखने को मिला. वहीं मेकर्स को करोड़ों का घाटा हुआ, जो कि प्रभास की राधे श्याम (कॉलीवुड की सबसे बड़ी डिजास्टर) से कहीं ज्यादा लग रहा है.
शिवा द्वारा निर्देशित कंगुवा 2024 की सबसे अच्छी ओपनिंग में से एक थी. 24 करोड़ नेट भारत में फिल्म ने कमाया और 40 करोड़ ग्रॉस वर्ल्डवाइड पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर हासिल किया. लेकिन 11 दिनों बाद भारत में यह आंकड़ा 2 लाख पर पहुंच गया. इसके चलते अब भारत में कंगुवा का कलेक्शन 66.12 करोड़ हो गया है. जबकि वर्ल्डवाइड आंकड़ा 100 करोड़ भी पार नहीं कर पाया है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
11 दिन में कलेक्शन देखें तो पहले दिन कंगुवा ने 24 करोड़ की ओपनिंग की थी. दूसरे दिन यह आंकड़ा 9.5 करोड़ तक पहुंचा. तीसरे दिन 9.85 करोड़ की कमाई फिल्म ने हासिल की. जबकि चौथे दिन कलेक्शन 10.25 करोड़ रहा. पांचवे दिन 3.15 करोड़, छठे दिन 3.25 करोड़, सातवें दिन 2.4 करोड़, आठवें दिन 1.9 करोड़ की फिल्म ने कमाई हासिल की. इसके बाद पहले हफ्ते का कलेक्शन 64.3 करोड़ रहा. जबकि नौंवे दिन 70 लाख और दसवें दिन 1.1 करोड़ पर कमाई पहुंच गई.
बता दें 11 नवंबर को रिलीज हुई कंगुवा में सूर्या ने कंगुवा नामक योद्धा की मुख्य भूमिका निभाई है. वह फ्रांसिस नामक एक इनामी शिकारी की भूमिका भी निभाते नजर आ रहे हैं. फिल्म में एक आदिवासी योद्धा के अपने लोगों को उपनिवेश बनने से बचाने के संघर्ष को वर्तमान में एक इनामी शिकारी के संघर्ष से जोड़ा गया है. दिशा भी एक इनामी शिकारी की भूमिका में हैं, जबकि बॉबी कंगुवा जैसे योद्धा की भूमिका में हैं, जो कि विलेन है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं