विज्ञापन

सिंघम का चेन्नई में है 200 करोड़ का बंगला, चकाचक आती है धूप और हवा, मार्बल का फर्श, फारसी कालीन और विदेशी झूमर

साउथ के सुपरस्टार सूर्या हाल में अपनी शादी की 20वीं सालगिरह को लेकर चर्चा में रहे. इस बीच चलिए बात करते हैं उनके चेन्नई के आलीशान आशियाने की जिसकी खूबसूरती और सादगी के आप भी फैन हो जाएंगे.

सिंघम का चेन्नई में है 200 करोड़ का बंगला, चकाचक आती है धूप और हवा, मार्बल का फर्श, फारसी कालीन और विदेशी झूमर
लग्जरी और पीस का दूसरा नाम है सूर्या और ज्योतिका का बंगला
Social Media
नई दिल्ली:

साउथ के सिंघम सूर्या और एक्ट्रेस ज्योतिका इंडस्ट्री के पावर कपल्स में से एक हैं. हाल में दोनों ने अपनी शादी की 20वीं सालगिरह पर उन्होंने क्रिश्चियन रीति रिवाज से दोबारा शादी की. इस मौके पर उन्होंने बेहद की खूबसूरत वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया. इस वेडिंग सेरेमनी में उनके बच्चे दिया और देव और उनके करीबी लोग शामिल हुए थे. वीडियो शेयर करते हुए ज्योतिका ने लिखा, "सीक्वल - कसमें दोहराना, हमारे प्यार और नोक-झोंक भरे 20 सालों का जश्न. और नहीं, यह किसी परफेक्ट शादी का जश्न नहीं है. यह कमियों, तालमेल बैठाने, समझदारी, त्याग और एक-दूसरे को निस्वार्थ भाव से प्यार करने का जश्न है. यह 'हमारा' जश्न है."

इस कपल के खूबसूरत 20 साल के जश्न के साथ साथ लोग इनके खूबसूरत घर की भी काफी तारीफ कर रहे हैं. आइए एक नजर डालते हैं उस खूबसूरत आशियाने पर जहां ये दोनों एक दूसरे के साथ रहते हैं. सूर्या ज्योतिका का ये बंगला चेन्नई में है.

ज्योतिका और सूर्या के चेन्नई वाले बंगले की झलक

सूर्या और ज्योतिका ने कुछ साल तक डेटिंग करने के बाद 2006 में चेन्नई में शादी की थी. कोविड के दौरान मुंबई शिफ्ट होने से पहले वे लंबे समय तक अपने बच्चों के साथ अपने मल्टी स्टोरी बंगले में रहे. टी नगर के पास महालिंगपुरम में विजयलक्ष्मी स्ट्रीट पर है यह बंगला पीस और लग्जरी का एक बेहतरीन एग्जाम्पल है.

शहर के सबसे पॉश इलाकों में से एक में बसे इस घर में लकड़ी का काफी काम किया गया है. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस प्रॉपर्टी की कीमत अभी 200 करोड़ रुपये है. इस पब्लिकेशन ने घर के अंदर की कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं. एंटरटेनमेंट रूम में एक सिंपल लेकिन क्लासिक सोफा है जिसे टीवी के सामने सही जगह पर रखा गया है.

एक कमरा, जो लिविंग एरिया जैसा लगता है, उसमें फर्श पर सफेद कार्पेट बिछी है और आमने-सामने सफेद सोफे रखे हैं. इसमें एक फायरप्लेस और छत पर लकड़ी के बीम हैं, जो इसे पहाड़ी कॉटेज जैसा लुक देते हैं. इस बंगले को वेंटिलेशन का ध्यान रखते हुए डिजाइन किया गया है. इससे दिन के समय घर के हर कोने में नैचुरल लाइट रहती है.

पब्लिकेशन के मुताबिक बंगले में मार्बल और लकड़ी के फर्श, पर्शियन कार्पेट, कोजी सिटिंग एरिया और शानदार लाइटिंग है, जो पूरी प्रॉपर्टी की लग्जरी कैटेगरी में रखते हैं. यहां एक 'दीवान रूम' भी है, जो पूरी तरह से कम्फर्टेबल और कम ऊंचाई वाली सीटिंग के लिए बनाया गया है. यह दोस्तों को बुलाने और परिवार के साथ टेस्टी स्नैक्स और फिल्टर कॉफी का मजा लेते हुए लंबी बातचीत करने के लिए एकदम सही जगह है.

इस घर की एक और खास बात है 'ग्लैम रूम' जिसमें चारों तरफ वॉर्डरोब बने हैं. वॉक-इन क्लोजेट में शीशे और एक्सेसरीज रखने के लिए खास जगह है. यह ऐसी जगह है जिसे पाने का सपना कई फैशन के शौकीन देखते हैं. कमरों को लक्जरी होटल सुइट जैसा लुक दिया गया है, जिससे वे अनोखे, शानदार और बेहद खूबसूरत लगते हैं.

इस प्रॉपर्टी में चारों तरफ हरियाली वाला एक बड़ा बगीचा भी है. अच्छी तरह से मेंटेन किए गए लॉन, फूलों वाले पेड़ों और खुशबूदार जड़ी-बूटियों के साथ, यह बाहरी जगह शहर की भागदौड़ से दूर सुकून का एहसास कराती है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Suriya, Jyotika, Suriya Jyotika Films, Entertainment, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com