विज्ञापन

साउथ के सिंघम संभालते हैं बच्चों के स्कूल की पूरी जिम्मेदारी, वाइफ ज्योतिका ने की पति की तारीफ, पेरेंटिंग पर कहा- सूर्या एक बेहतरीन पिता हैं 

ज्योतिका और सूर्या की शादी को 20 साल हो गए हैं. वहीं पिछले दिनों कपल ने अपनी शादी की सालगिरह को क्रिश्चियन वेडिंग के साथ सेलिब्रेट किया था. 

साउथ के सिंघम संभालते हैं बच्चों के स्कूल की पूरी जिम्मेदारी, वाइफ ज्योतिका ने की पति की तारीफ, पेरेंटिंग पर कहा- सूर्या एक बेहतरीन पिता हैं 
सूर्या की पत्नी ज्योतिका ने पेरेंटिंग और बच्चों की स्कूल की जिम्मेदारी के बारे में बात की
नई दिल्ली:

साउथ के सिंघम सूर्या और ज्योतिका पिछले दिनों काफी चर्चा में रहे, जिसकी वजह उनकी 20वीं शादी की सालगिरह पर क्रिश्चयन वेडिंग थी. वहीं अब वह अपनी पेरेंटिंग टिप्स से कपल गोल सेट करते हुए नजर आ रहे हैं. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि ज्योतिका और सूर्या ने 2006 में शादी की थी, जिसके बाद 2007 में कपल बेटी दीया और 2010 में बेटे देव के पेरेंट्स बने. इसी बीच ज्योतिका ने बताया कि उनके बच्चों के स्कूल से जुड़ी सारी जिम्मेदारियों को सूर्या उठाते हैं. बिहाइंड वुड्स से बात करते हुए एक्ट्रेस ज्योतिका ने पेरेंटिंग ने बात की और बताया कि उनके बच्चे मां या पापा किसके करीब हैं. 

ज्योतिका ने बताया- सूर्या संभालते हैं बच्चों के स्कूल की जिम्मेदारी

ज्योतिका ने कहा, "मेरे बच्चे मुंबई में स्कूल जाते हैं. दीया अपने पिता  की लाडली है और देव हम दोनों से बहुत जुड़ा हुआ है. सूर्या एक बेहतरीन पिता हैं और इसके कई कारण हैं. उनके स्कूल से रोजाना कम से कम दो ईमेल आते हैं, जिनमें स्पोर्ट्स, पिकनिक या पढ़ाई से जुड़ी जानकारी होती है. स्कूल से जुड़ी सारी जिम्मेदारियां सूर्या ही संभालते हैं."

यह भी पढ़ें | 39 साल बाद नए युग की लड़ाई लड़ेंगे रामायण के राम और सीता, जेल में अरुण गोविल, पति के लिए लड़ती दीपिका चिखलिया

20वीं वेडिंग एनिवर्सरी पर फिर रचाई शादी  

सूर्या और ज्योतिका ने अपनी शादी की 20वीं सालगिरह के अवसर पर दोबारा शादी दी की. दोनों ने एक निजी समारोह में फिर से कसमें खाईं। दरअसल, कपल ने दोबारा शादी हिंदू रीति-रिवाजों से नहीं बल्कि, क्रिश्चियन वेडिंग की है. कपल ने 11 सितंबर 2006 को शादी की थी और सितंबर 2026 में अपने 20 साल पूरे किए. ज्योतिका ने समारोह का एक मनमोहक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया. वीडियो में ज्योतिका व्हाइट गाउन में अपने बेटे के साथ 'चर्च' की ओर बढ़ती दिख रही हैं, जबकि उनकी बेटी सूर्या के साथ खड़ी हैं. समारोह के दौरान दोनों ने एक-दूसरे से प्रतिज्ञाएं लीं और भावुक हो गए. वीडियो में उनकी वेडिंग की तस्वीरों का एक मोंटाज भी दिखाया गया है. ज्योतिका ने सफेद गाउन पहना, जबकि सूर्या सफेद सूट जैकेट और काले पैंट में नजर आ रहे हैं. 

सूर्या के लिए लिखी ये बात 

ज्योतिका ने ईटों से बने मकानों का उदाहरण देते हुए समझाने की कोशिश कि कमियां हर जगह होती है और बस उन्हें बीच बीच ठीक करने की जरूरत होती है. उन्होंने लिखा, "मैं सेहतमंद रहने की कसम खाती हूं, क्योंकि यही एकमात्र असली दौलत है जो हम बनाते हैं. सबसे आलीशान ईंटों के घरों में भी कहीं न कहीं रिसाव, दीमक और मरम्मत की जरूरत तो पड़ती ही है. मैं सबसे अच्छी मां बनने की कसम खाती हूं, इसलिए नहीं कि मैं खाना बनाती हूं, सफाई या फिर मदद करती हूं, बल्कि इसलिए कि मैं मुस्कराती हूं. एक ऐसी मुस्कान जो मेरे बच्चों को वो कहानी फिर से जीने पर मजबूर कर दे जो उनके अम्मा-अप्पा ने जी है. मेरे सूर्या, मैं कसम खाती हूं कि हमेशा वही नासमझ पत्नी बनी रहूंगी, जो लड़ती है और फिर मान जाती है, ताकि हर बार तुम्हारे और करीब आ सकूं. मैं सबसे ज्यादा हमारी दोस्ती को संजो कर रखने की कसम खाती हूं, क्योंकि बड़ी किस्मत से मिलता है अपना बराबर वाला, अपना राजदार, अपना गपशप वाला साथी और अपना बेस्ट फ्रेंड, और वह भी एक ही शख्स में जो आपका पति भी है और आपके बच्चों का पिता भी. तो हमारे आने वाले बीस सालों के नाम, अधूरे हम, पर पूरी समझ के साथ."

यह भी पढ़ें | मां दुर्गा का 45 साल पुराना गाना, मनोज कुमार ने बेची प्रॉपर्टी, 180 दिन में शूट की फिल्म

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Suriya, Jyotika, Hindi News, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com