विज्ञापन

'ज्योतिका थीं प्रेग्नेंट और सूर्या बेबी के कपड़ों की शॉपिंग कर रहे थे' साउथ के सिंघम की को स्टार ने कही ये बात

साउथ के सिंघम सूर्या और एक्ट्रेस ज्योतिका ने 11 सितंबर को अपनी शादी की 20वीं सालगिरह सेलिब्रेट की. 

'ज्योतिका थीं प्रेग्नेंट और सूर्या बेबी के कपड़ों की शॉपिंग कर रहे थे' साउथ के सिंघम की को स्टार ने कही ये बात
समीरा रेड्डी ने सूर्या और ज्योतिका की लव स्टोरी पर दिया रिएक्शन
नई दिल्ली:

साउथ के जाने माने एक्टर सूर्या, जिन्हें फैंस सिंघम के नाम से जानते हैं उन्होंने हाल ही में एक्ट्रेस और पत्नी ज्योतिका के साथ 20वीं शादी की सालगिरह सेलिब्रेट की. इस मौके पर उन्होंने वाइट वेडिंग की तस्वीरें भी फैंस के साथ शेयर की. इस मौके पर कपल की खबरें और उनकी शादी से जुड़े पुराने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इसी मौके पर 2008 में सूर्या के साथ वारानम आयीराम में काम कर चुकीं एक्ट्रेस समीरा रेड्डी का भी एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह बताती नजर आ रही हैं कि जब ज्योतिका प्रेग्नेंट थीं तो वह सूर्या के साथ बेबी के कपड़ों की शॉपिंग कर रहे थे. 

समीरा रेड्डी ने क्या कहा

 समीरा रेड्डी वीडियो में कहती हैं, ज्योतिका प्रेग्नेंट थीं और वह बच्चे के कपड़े खरीद रहे थे. मैं उस समय मां बन चुकी थी और मैं देख सकती थी कि वह पिता बनने वाले हैं, इसलिए कितने खुश थे. यह बहुत प्यारा था. अपने को-स्टार के होने वाले बच्चे के लिए शॉपिंग करना बहुत प्यारा अनुभव था. और मेरे लिए यह सबसे अच्छा अनुभव था. हमने बहुत सारी शॉपिंग की. 

ये भी पढे़ं- तेलुगू गाने का हिंदी वर्जन बना 90s का पॉपुलर सॉन्ग, टीवी पर 1424 एपिसोड के सीरियल को 2000 में किया हिट, एसपी- चित्रा की कल्ट आवाज

20वीं वेडिंग एनिवर्सरी पर फिर रचाई शादी  

सूर्या और ज्योतिका ने अपनी शादी की 20वीं सालगिरह के अवसर पर दोबारा शादी दी की. दोनों ने एक निजी समारोह में फिर से कसमें खाईं। दरअसल, कपल ने दोबारा शादी हिंदू रीति-रिवाजों से नहीं बल्कि, क्रिश्चियन वेडिंग की है. कपल ने 11 सितंबर 2006 को शादी की थी और सितंबर 2026 में अपने 20 साल पूरे किए. ज्योतिका ने समारोह का एक मनमोहक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया. वीडियो में ज्योतिका व्हाइट गाउन में अपने बेटे के साथ 'चर्च' की ओर बढ़ती दिख रही हैं, जबकि उनकी बेटी सूर्या के साथ खड़ी हैं. समारोह के दौरान दोनों ने एक-दूसरे से प्रतिज्ञाएं लीं और भावुक हो गए. वीडियो में उनकी वेडिंग की तस्वीरों का एक मोंटाज भी दिखाया गया है. ज्योतिका ने सफेद गाउन पहना, जबकि सूर्या सफेद सूट जैकेट और काले पतलून में नजर आ रहे हैं. 

पोस्ट के साथ लिखी ये बात

एक्ट्रेस ने वीडियो पोस्ट कर लिखा, "20 साल के प्यार और तकरार का जश्न, एक बार फिर से ली गई कसमें. यह परफेक्ट शादी का जश्न नहीं है. यह जश्न है खामियों, समझौतों, एक-दूसरे को समझने, कई कुर्बानियों और निस्वार्थ प्यार का. ये जश्न है 'हमारा'. हम एक-दूसरे के लिए जो बन गए हैं, उसका जश्न है. यह कितना अजीब है कि एक सपना जो हकीकत से बहुत दूर लगता था, आज वही हकीकत है जिसे मैं पूरी जिंदगी जीना चाहती हूं. तो रही मेरी कसमें- मैं खुश रहने की कसम खाती हूं, क्योंकि मैं जिंदगी का सिर्फ अच्छा पहलू देखना चुनती हूं. मैं जिंदगी का जश्न मनाने की कसम खाती हूं, क्योंकि जिंदगी खुद एक हसीन तोहफा है क्योंकि जब आप किसी ऐसे शख्स से प्यार करते हैं, जो आपको खुद से भी ज्यादा सम्मान करें और कभी शिकायत न करें. मैं कभी शिकायत न करने की कसम खाती हूं. देखो, इस दुनिया में हर चीज अधूरी है। क्योंकि इतना विशाल आसमान भी जमीन को छू नहीं सकता है. ये हम पर निर्भर करता है कि उन खाली जगहों को कैसे भरें. मैं शुक्रगुजार हूं, क्योंकि हर सुबह मैं एक ऐसे शख्स की बाहों में उठती हूं जो मेरी हिफाजत करता है और मेरे प्यारे बच्चों के लिए जिन्होंने मेरी जिंदगी को एक मायने दिया है और मुझे जीने की वजह दी है."

सूर्या के लिए लिखी ये बात 

अभिनेत्री ने ईटों से बने मकानों का उदाहरण देते हुए समझाने की कोशिश कि कमियां हर जगह होती है और बस उन्हें बीच बीच ठीक करने की जरूरत होती है. उन्होंने लिखा, "मैं सेहतमंद रहने की कसम खाती हूं, क्योंकि यही एकमात्र असली दौलत है जो हम बनाते हैं. सबसे आलीशान ईंटों के घरों में भी कहीं न कहीं रिसाव, दीमक और मरम्मत की जरूरत तो पड़ती ही है. मैं सबसे अच्छी मां बनने की कसम खाती हूं, इसलिए नहीं कि मैं खाना बनाती हूं, सफाई या फिर मदद करती हूं, बल्कि इसलिए कि मैं मुस्कराती हूं. एक ऐसी मुस्कान जो मेरे बच्चों को वो कहानी फिर से जीने पर मजबूर कर दे जो उनके अम्मा-अप्पा ने जी है. मेरे सूर्या, मैं कसम खाती हूं कि हमेशा वही नासमझ पत्नी बनी रहूंगी, जो लड़ती है और फिर मान जाती है, ताकि हर बार तुम्हारे और करीब आ सकूं. मैं सबसे ज्यादा हमारी दोस्ती को संजो कर रखने की कसम खाती हूं, क्योंकि बड़ी किस्मत से मिलता है अपना बराबर वाला, अपना राजदार, अपना गपशप वाला साथी और अपना बेस्ट फ्रेंड, और वह भी एक ही शख्स में जो आपका पति भी है और आपके बच्चों का पिता भी. तो हमारे आने वाले बीस सालों के नाम, अधूरे हम, पर पूरी समझ के साथ."

ये भी पढे़ं- यूट्यूब पर 100 करोड़ व्यूज वाला पॉपुलर गाना, इश्क में चोट खाए सनम का दर्द करता है बयां, टीवी एक्ट्रेस ने लूटी लाइमलाइट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jyotika, Suriya, Bollywood, Sameera Reddy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com