बॉलीवुड स्टार सनी देओल अब लगातार कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं, एक लंबे दौर के बाद उन्होंने अपनी ही फिल्म गदर के दूसरे पार्ट में काम किया और इसने कमाल का बिजनेस किया. गदर-2 ने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर डाली थी. शायद खुद सनी को भी अंदाजा नहीं था कि फिल्म इतनी जबरदस्त हिट साबित होगी. अब इस सक्सेस के बाद सनी देओल की इंडस्ट्री में डिमांड बढ़ गई है और वो अपनी ही फिल्म बॉर्डर के सीक्वल पर काम कर रहे हैं. हालांकि इससे पहले सनी अपनी एक और फिल्म की शूटिंग पूरी करेंगे.
सूर्या की शूटिंग खत्म करेंगे सनी
दरअसल सनी देओल बॉर्डर-2 के अलावा अपनी फिल्म 'सूर्या' की शूटिंग शुरू करने वाले हैं, बताया जा रहा है कि जल्द फिल्म का शूट शुरू हो जाएगा और अगले कुछ ही महीनों में सनी इसे पूरी तरह से खत्म कर देंगे. 'सूर्या' एक सुपरहिट मलयालम क्राइम थ्रिलर का हिंदी रीमेक होगा. फिल्म को एम पद्मकुमार डायरेक्ट कर रहे हैं.
झोली में कई बड़ी फिल्में
सनी देओल की गदर-2 के बाद अब उनके फैंस को बॉर्डर के सीक्वल का बेसब्री से इंतजार है. इस बड़ी फिल्म की रिलीज डेट पहले ही अनाउंस हो चुकी है. बताया गया है कि फिल्म 2026 में गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज की जाएगी. हालांकि इस फिल्म के अलावा सनी की झोली में कई बड़ी फिल्में गिरी हैं. एक सुपरहिट देने के बाद उन्हें कई फिल्मों का ऑफर आया था और इनमें से कुछ पर वो काम भी कर रहे हैं. सनी के खाते में 'लाहौर 1947' भी है, ये फिल्म आमिर खान प्रोडक्शन की है.
मलयालम फिल्म जोसेफ का हिंदी रीमेक
जिस फिल्म पर सनी फिलहाल काम कर रहे हैं, वो मलयालम फिल्म जोसेफ का हिंदी रीमेक है. फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी और लोगों ने इसे खूब पसंद भी किया था. बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है, लेकिन सनी के कुछ सीन बाकी हैं. जिन्हें जल्द पूरा कर लिया जाएगा.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं